{"_id":"5c1fae75bdec225712492279","slug":"pauri-burnt-girl-mother-unconscious-and-crying-to-saw-daughter-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी को कफन में लिपटा देख बेसुध हुई मां, बोलीं, ‘मेरी गुड़िया के कातिल को चौराहे पर आग लगा दो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को कफन में लिपटा देख बेसुध हुई मां, बोलीं, ‘मेरी गुड़िया के कातिल को चौराहे पर आग लगा दो’
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आग में जिंदा जलाई गई छात्रा की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गई। बाद में पोस्टमार्टम गृह में रोती हुई मां का कहना था कि मेरी गुड़िया के कातिल को चौराहे पर आग लगा दो। तभी मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा। कहा कि मनोज ने मेरी बेटी और मुझे मार डाला।
2 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
अस्पताल में चारों ओर मशीनों से घिरी अपनी झुलसी हुई बेटी को देख वह रोती रहीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी के आंसू भी नहीं पोंछ सकी। बताया कि पिता की दो साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। छात्रा का सोमवार को गांव के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
3 of 5
सीएम त्रिवेंद्र के गले लगकर रोती छात्रा की मां
छात्रा के शव का रविवार को सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। दिल्ली से एंबुलेंस से छात्रा का शव गांव लाया जा रहा है। गहड़ गांव निवासी आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी अभी पौड़ी जेल में है। वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया था। अस्पताल लाते वक्त छात्रा से आरोपी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
इसी दिन आरोपी को उसके घर से दबोच लिया था। आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस ने भादंसं की धारा 307, 506 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। छात्रा की मौत की खबर आते ही उत्तराखंड के लोग भारी संख्या में सफदरजंग अस्पताल पहुंच गए। कई लोग रोते हुए छात्रा की मां को दिलासा देते दिखाई दिए। पोस्टमार्टम के बाद शाम को अस्पताल से छात्रा का शव लेकर परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.विकास ढिकव बताते हैं कि पहले एसिड और अब पेट्रोल। देश में इस तरह के केस स्टेटिसिक डिस्ऑर्डर के होते हैं। इसमें अपराधियों को दूसरों को पीड़ा देने में को आनंद आता है। कुंठित प्रेम प्रसंग, आपराधिक प्रवृत्ति और शारीरिक सुकून अपराधियों को क्रूर बना रहे हैं। इसलिए लोगों को कुंठा और मानसिक तनाव को लेकर काउंसलिंग की सलाह दी जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।