अगर पासपोर्ट का फॉर्म भरते समय भविष्य में मुसीबत से बचना है तो ये गलती बिल्कुल न करें। नहीं तो आपके पीछे कानून पड़ जाएगा।
2 of 6
पुलिस
- फोटो : file photo
जी हां, अगर आप पासपोर्ट बनाते समय कोई भी बात झूठ लिखते हैं तो जांच में वह आसानी से पकड़ी जाएगी। एलआईयू आपके बारे में सभी बातें जड़ तक खोदकर अपनी रिपोर्ट देगा।
ऐसा ही मामला देहरादून में हुआ। पासपोर्ट बनाने के लिए वास्तविक तथ्यों को छिपाना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। मामले में एलआईयू ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुर्सलीम पुत्र भूरा निवासी ढालीपुर ने कुछ दिन पूर्व पासपोर्ट बनाने के लिए ऑनलाइन फार्म भरा। जिसमें उसने अपने ऊपर किसी भी तरह का मुकदमा न होने की बात अंकित की। पासपोर्ट कार्यालय के आदेश पर एलआईयू ने इसकी जांच की।
जांच पड़ताल में पता चला कि मुर्सलीन के खिलाफ वर्ष 2013 में विकासनगर कोतवाली में चेक बाउंस होने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।