रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं बोलने में नहीं काम करने में यकीन करता हूं। एलओसी के पार आतंकियों को मारकर हमने ये दिखा दिया है कि जो भी भारत पर बुरी नजर रखेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
2 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
रक्षामंत्री ने पौड़ी में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां भी उन्होंने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सुन्न पड़ गया है।
शनिवार को रक्षामंत्री मनोहर परिकर पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पौड़ी पहुंचे थे। यहां बोलते हुए उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने आगे भी ऐसी कार्रवाई का संकेत दिया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दो दिन बीत चुके हैं लेकिन पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पाकिस्तान की हालत उस मरीज जैसी हो गई है जिसे ऑपरेशन के पहले सुन्न कर दिया जाता है। इसके बाद डॉक्टर उसका ऑपरेशन करते हैं।
5 of 8
Manohar Parrikar
- फोटो : demo
बोले सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भी सुन्न हो गया है। परिकर के इस बयान से तो यही लगता है कि पाकिस्तान का ऑपरेशन माने आगे की कार्रवाई होनी बाकी है।