शूटिंग के दौरान इस डिश को देख परिणीति और अर्जुन अपना डाइट प्लान फॉलो करना भूल गए और देखते ही इस डिश पर टूट पड़े।
2 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
पिथौरागढ़ में ‘संदीप और पिंकी फरार’ की इन दिनों शूटिंग चल रही है। जहां फिल्म के नायक अर्जुन कपूर और नायिका परिणीति चोपड़ा को कुमाऊंनी व्यंजन भा गए हैं। सिने स्टार गहत की दाल बड़े चाव से खा रहे हैं।
3 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
चोपड़ा एवं कपूर को आलू-मेथी की सब्जी और झोली (कड़ी) भी बेहद पसंद है। उनके लिए भोजन लोहाघाट के छोटे से गांव किमोटा के पंकज पंगरिया और हचीला (चर्मा-डीडीहाट) के किशन सिंह धामी बना रहे हैं।
4 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
हरिद्वार समेत कई होटलों में सेवा दे चुके पंकज को सुमेरु रिजॉर्ट ने फिल्म यूनिट की भोजन की व्यवस्था के लिए विशेष तौर पर बुलाया है। पंकज रिजॉर्ट के मैनेजर किशन सिंह धामी के साथ मिलकर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं।
5 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
पंकज ने अमर उजाला को बताया कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आलू-मेथी की सब्जी पसंद करते हैं। भिंडी भी उनकी पसंदीदा सब्जियों में शामिल है। कड़ी के भी वह शौकीन हैं।