पिथौरागढ़ में इन दिनों चल रही ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग के दौरान लोग दोनों स्टार की झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। तभी अर्जुन कपूर परिणीति को स्कूटर पर बैठाकर चल दिए। पढ़िए आगे की कहानी....
2 of 7
Parineeti and Arjun kapoor
दिवाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग मंगलवार को टनकपुर रोड स्थित एक होटल के पास हुई। सुबह पांच बजे तक चली शूटिंग में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक झलक देखने के लिए रोडवेज स्टेशन, सिल्थाम रोड और पेट्रोल पंप के पास सैकड़ों लोग जमा थे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने काफी फोर्स लगा रखी थी।
3 of 7
Parineeti and Arjun kapoor
मंगलवार रात रोडवेज स्टेशन से सिल्थाम की ओर जाने वाली सड़क और वहीं स्थित एक होटल के बाहर शूटिंग हुई। शूटिंग में अभिनेता अर्जुन कपूर संदीप के रोल में सिल्थाम से पुराने स्कूटर में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा यानी पिंकी को बैठाकर लाते हैं।
4 of 7
Parineeti and Arjun kapoor
होटल के बाहर उतरकर वे आपस में कुछ देर बात करते हैं। फिर अभिनेत्री परिवर्तन बैंक (होटल) में चल रहे काम के बारे में मिस्त्री से बात करती है। बताया गया है कि देर रात तक चली शूटिंग में अभिनेत्री परिणीति ठंड नहीं झेल पाईं और शूटिंग पूरी होने से पहले ही होटल चली गईं।
5 of 7
Parineeti and Arjun kapoor
शूटिंग के दौरान हीरो, हीरोइन को देखने के लिए सैकड़ों लोग डटे रहे। दर्शकों के बार-बार व्यवधान पैदा करने से फिल्म निर्माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाल ध्यान सिंह सुबह तक फिल्म बनाने वाली यूनिट की सुरक्षा के लिए खुद तैनात थे।