यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो गई। फिल्म की नायिका परिणीति चोपड़ा सोमवार को चार्टर्ड विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचीं। उन्होंने अपनी खास अंदार से फैंस का दिल जीता
2 of 8
arjun kapoor in during the shooting
- फोटो : amar ujala
पहले दिन लिंक रोड स्थित एक गारमेंट्स के शोरूम में फिल्म के कुछ शॉट शूट किए गए। पिथौरागढ़ जिले में बन रही बड़े पर्दे की पहली फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
फिल्म की शूटिंग टीम सुबह छह बजे लिंक रोड पहुंच गई और 8:15 बजे अभिनेता अर्जुन कपूर सेट पर पहुंचे। फिल्म शूटिंग के लिए गारमेंट्स की दुकान का नाम पथिक इंटरनेशनल शॉपी रखा गया है। फिल्म के अनुसार पुलिस कांस्टेबल संदीप पिंकी को भगाकर पिथौरागढ़ ले आता है और वह इसी शोरूम में खरीदारी के लिए जाता है।
सोमवार को इसी सीन को फिल्माया गया। शूटिंग को देखते हुए लिंक रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शूटिंग देखने के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लिंक रोड के पास बने मकानों की छतों और सड़कों पर लोग सुबह से ही एकत्र हो गए।
फिल्म के मुख्य किरदार संदीप की भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मंगलवार को दूसरे दिन फिल्म की शूटिंग टनकपुर रोड तिराहा के पास के एक होटल में होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन और यूनिट की सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।