फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, मंत्री रेखा आर्य ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Jan 2024 11:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
New Year 2024 celebration CM Dhami wishes New Year Minister Rekha Arya offered prayers at Tapkeshwar temple
सीएम धामी ने दी नए साल की शुभकामनाएं। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी। वहीं काबीना मंत्री रेखा आर्या ने अपने बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद  लिया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।



मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे।

एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

New Year 2024 celebration CM Dhami wishes New Year Minister Rekha Arya offered prayers at Tapkeshwar temple
रेखा आर्य - फोटो : amar ujala

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षों से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है।

New Year 2024 celebration CM Dhami wishes New Year Minister Rekha Arya offered prayers at Tapkeshwar temple
बच्चों संग टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची कैबिनेट मंत्री - फोटो : amar ujala

उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे। इस दिन के लिए हम सबने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया, जिसका कार्य मोदी  के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 celebration CM Dhami wishes New Year Minister Rekha Arya offered prayers at Tapkeshwar temple
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी, क्योंकि भगवान राम के दर्शनों के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की बात कही।

ये भी पढ़ें...New Year 2024: पर्यटकों से गुलजार हुए उत्तराखंड के पहाड़... बर्फबारी का करते रहे इंतजार

विज्ञापन
New Year 2024 celebration CM Dhami wishes New Year Minister Rekha Arya offered prayers at Tapkeshwar temple
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी के साथ घरों में लोग झूम उठे। वहीं, इस मौके पर आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2023 को अलविदा कहा और नए साल 2024 का जोरदार स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed