{"_id":"5a789c644f1c1b84268b8ade","slug":"on-maha-shivratri-2018-kedarnath-gate-open-date-will-declare","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिन घोषित होगी केदार धाम के कपाट खुलने की तिथि, यहां होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन घोषित होगी केदार धाम के कपाट खुलने की तिथि, यहां होगा भव्य आयोजन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
kedarnath temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि इस दिन घोषित की जाएगी। यहां पर भव्य आयोजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इसकी घोषणा की जाएगी।
kedarnath
महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के आधार पर तिथि निर्धारित होगी।
uttarakhand
इस मौके पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में प्रात: आठ बजे से विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand
रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में पुजारी द्वारा बाबा केदार का श्रृंगार कर अन्य धार्मिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद रावल गद्दी के सम्मुख आचार्य और वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी।
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
साथ ही बाबा केदार की चल विग्रह डोली के धाम प्रस्थान की तिथि भी तय की जाएगी। मंदिर समिति के प्रवक्ता डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अनुष्ठान में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, शिव सिंह रावत, आचार्य हर्ष जमलोकी, ओंकार शुक्ला, यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी सहित हक-हकूकधारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।