ये वाला बैंक एकाउंट आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे उठाएं इसका फायदा
स्कीम के तहत, बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलेगा और एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाते वक्त आपको कम से कम 1000 रुपये जमा कराने होंगे। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम पांच सौ रुपए डिपॉजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी। इसके अलावा डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है।
एक वित्त वर्ष में स्कीम के तहत 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक इंवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी। एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इससे पहले इन योजनाओं पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था। इस स्कीम के साथ अच्छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं।
जो रकम आपको मैच्युरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉ कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉ करके इसको बंद कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंकों की अधिकृत शाखा में खुलवा सकते हैं। आम तौर पर जो भी बैंक पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, वे सुकन्या समृद्धि योजना का खाता भी खोलते हैं।