नए साल के पहले दिन देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 2021 के पहले दिन चिड़ियाघर में रिकॉर्ड 3800 पर्यटक वन्यजीवों के दीदार को पहुंचे। वन्यजीवों, पक्षियों और सांपों को देखने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना भी पड़ा। भीड़ का आलम यह रहा कि चिड़ियाघर के मुख्य दरवाजे से लेकर दून-मसूरी मार्ग तक पर्यटकों की कतार लग गई। तस्वीरें देखिए...
2 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते पहले तो पर्यटकों को टिकट के लिए लाइन में लंबा इंतजार करना पड़ा, उसके बाद भी चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए भी कई पर्यटक जद्दोजहद करते नजर आए। चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक 22 मार्च 2020 के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक दून चिड़ियाघर पहुंचे।
3 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर पहुंचने वाले पर्यटकों में स्थानीय के साथ ही दिल्ली, हरियाणा सहित दूसरे राज्यों के पर्यटक शामिल थे। इतना ही नहीं चिड़ियाघर पहुंचे पर्यटकों ने जिपलाइन, फ्लाइंग फॉक्स जैसे साहसिक खेलों का भी जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, लागों ने खूब फोटो भी खिंचवाए।
4 of 6
दून चिड़ियाघर पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें चिड़ियाघर में प्रवेश दिया गया।
5 of 6
देहरादून चिड़ियाघर में झूला झूलते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में तमाम ऐसे पर्यटक पहुंचे जिनके शरीर का तापमान निर्धारित मानक से अधिक मिला, ऐसे में उन्हें चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों ने प्रवेश नहीं दिया। चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि साल के पहले दिन 3800 पर्यटकों ने चिड़ियाघर में वन्यजीवों, पक्षियों और सांपों को देखा जो अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है।