फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 2021: उत्तराखंड में पाबंदियों के बीच लोगों ने घरों से ही ऐसे किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें...

Fri, 01 Jan 2021 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
New Year 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

टिक-टिक करती घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 12 को छुआ, चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर का शोर मच गया। उत्तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों ने पाबंदियों के बीच घरों से ही नए साल 2021 का स्वागत किया। कई जगह लोगों ने छोटे प्रोग्राम कर सेलीब्रेट किया। वहीं, मसूरी, नैनीताल समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर नाइट पार्टी पर रोक लगाई गई है। जिससे यहां पहुंचे हजारों पर्यटक मायूस नजर आए। पर्यटकों ने साधारण तरीके से ही नए साल का जश्न मनाया।

New Year 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में कई जगह लोगों ने आतिशबाजी कर 2020 को अलविदा कहा और नए साल का स्वागत किया। कई जगह केक काटकर नया साल मनाया गया। इस बार कोरोना के चलते होटल और रेस्त्रां में सामूहिक पार्टियां नहीं हुईं, लेकिन लोगों ने घरों में ही अपने अंदाज में नए साल को सेलीब्रेट किया। 

New Year 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिला प्रशासन ने थर्टी फर्स्ट की रात को कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए रातभर के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया। अचानक जारी हुए आदेश को प्रभावी कराने के लिए पुलिस-प्रशासन को समय तक नहीं मिला। आदेश कागजों तक ही सीमित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

पहले से ही 2020 की विदाई और 2021 के स्वागत की तैयारी कर चुके लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया। मध्य रात्रि में कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं डीजे पर डांस कर लोगों ने हैप्पी न्यू ईयर बोलकर एक-दूसरे को बधाइयां दी।

विज्ञापन
New Year 2021 Celebration in Uttarakhand Photos
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में कई जगह लोगों ने घर में ही बोन फायर किया। साथ ही आस पड़ोस के लोगों के साथ पकवान बनाकर घर में डीजे पर डांस कर नए साल का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed