वर्ष 2019 सभी बारह राशियों के लोगों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों पर उनके ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। ऐसे में हर इंसान अपने जीवन में ग्रहों का प्रभाव जानने को खासा उत्सुक रहता है। ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य और डॉ. सुशांत राज के अनुसार हिंदू शास्त्रों में कुल बारह राशियां होती हैं। इन सभी राशियों के अलग मानक ग्रह होते हैं। इन्हीं ग्रहों के अनुसार मनुष्य के जीवन में अलग अलग प्रभाव पड़ता है। इस बार नया साल (2019) सभी राशि के लोगों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा।
कई बड़े बदलाव लेकर आया नया साल 2019, जानिए आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा इसका प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
नए साल में मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य जीवन अस्थिर रह सकता है। इसमें आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। हालांकि अपनी सेहत के प्रति आप संजीदा रहेंगे। इसलिए साल की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस दौरान छोटे-मोटे तनाव को छोड़ दिया जाए तो आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। इस वर्ष आपको करियर में मिले जुले परिणाम मिलेंगे।
वृषभ
नया साल में आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसलिए इस वर्ष सेहत के प्रति अधिक गंभीर रहने की आवश्यकता होगी। अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। स्वस्थ्य भोजन ही ग्रहण करें। इस वर्ष आपको कोई दीर्घकालिक रोग भी हो सकता है। वर्ष के शुरुआती दौर में करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन
इस वर्ष आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। हालांकि कभी-कभार छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से आपका सामना होगा। परंतु साल के प्रारंभ में सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। यह साल आपके करियर के लिए सामान्य रहने का संकेत दे रहा है।
कर्क
आर्थिक मामलों और करियर के लिए यह साल शानदार रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर सावधान रहने की जरूरत होगी। इस साल आपकी सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस साल नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है।
सिंह
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपको सर्दी जुकाम की शिकायत रह सकती है। आपको शारीरिक थकान एवं ऊर्जा की कमी महसूस होगी। करियर में सफलता पाने के लिए आप लगातार मेहनत करेंगे। करियर में आपको सफल परिणाम मिलेंगे, लेकिन इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे।
कन्या
वर्ष 2019 में स्वास्थ्य जीवन में उतार चढ़ाव की परिस्थितियां आएंगी। स्वास्थ्य जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपको करियर में मिलजुले परिणाम मिलेंगे। इस क्षेत्र में कई मौके आएंगे जिनमें आपको निराश होना पड़ सकता है। कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा।
तुला
इस साल आपका स्वास्थ्य जीवन बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस वर्ष न केवल आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि पुरानी बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिलेगा। मार्च के बाद आपके नए विचार आपको सफल परिणाम दिलाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक
इस वर्ष आपको सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ सकते हैं। यदि आपकी सेहत में गिरावट आए तो किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अपने रोग का त्वरित इलाज कराएं। करियर में बहुत ही बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं।