{"_id":"59ee02d24f1c1bc1678b6f90","slug":"new-kedarnath-exclusive-photos-in-prime-minister-modi-dream-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में ऐसा होगा 'नया' केदारनाथ धाम, तस्वीरों में देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में ऐसा होगा 'नया' केदारनाथ धाम, तस्वीरों में देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
kedarnath
पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नई केदारपुरी के मास्टर प्लान के मुताबिक बसाई जाने वाली बाबा केदार की नगरी कैसी होगी तस्वीरों में देखिए...
Trending Videos
pm modi in kedarnath dham
पीएम मोदी ने 20 अक्टूबर को केदारनाथ धाम में नई केदारपुरी का शिलान्यास किया। उनके मुताबिक केदारपुरी सुंदर, सुरक्षित और भव्य होगी। मंदिर मार्ग जहां चौड़ा होगा, वहीं, इसके दोनों तरफ तीर्थ पुरोहितों के लिए थ्री-इन-वन आवासीय भवन बनाए जाएंगे।
kedarnath
धाम में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह पर छोटे-छोटे गार्डन विकसित किए जाएंगे। शासन स्तर पर मास्टर प्लान से बसाई जा रही केदारपुरी के ब्लू प्रिंट जारी कर दिए गए हैं। भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में एक केदारनाथ धाम को 700 करोड़ रुपये की धनराशि से भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों का ब्लू प्रिंट जारी किया गया है, जिसमें नई केदारपुरी को दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath
इसके हिसाब से मंदिर के पीछे काफी बड़े क्षेत्र में हराभरा पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा वैली ब्रिज से शुरू मंदिर मार्ग के दोनों तरफ भी पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें वर्षभर हरी दूब बनी रहेगी। इसके अलावा यहां पर चबूतरा भी बनाया जाएगा, जिसके ऊपर एक फव्वारा होगा। मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
kedarnath
रास्ते के ऊपर और नीचे की ओर जगह-जगह पर छोटी-छोटी सीढ़ियां बनाई जाएंगी। दोनों तरफ भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें योग/ध्यान केंद्र, संग्रहालय, रावल निवास, बीकेटीसी का कार्यालय सहित तीर्थ पुरोहितों के भवन शामिल हैं।