अपने अनोखे अंदाज से युवाओं के दिल पर राज करने वालीं नेहा कक्कड़ ने उत्तराखंड पहुंचते ही बड़ा ऐलान कर दिया। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने...
नेहा मंगलवार को दून वैली इंटरनेशनल स्कूल लाइव परफोरमेंस के लिए देहरादून पहुंचीं हैं। हालांकि, बारिश की वजह से प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में अपने नए प्लान के बारे में बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि वे अपने नए गाने हमसफर को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।
नेहा ने बताया कि, वे सीएम से मिलीं थीं। इसके बाद उन्होंने फैसला लिया है कि वे अब उत्तराखंड को प्रमोट करने के लिए काम करेंगी। इसके लिए वे गीत ही नहीं बल्कि योग, संस्कृति और गंगा का सहारा भी लेंगी। साथ ही युवाओं को ड्रग्स के लिए अवेयर करने का भी काम करेंगी।
इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि नेहा केदारनाथ के लिए एक गीत गाए तो उत्तराखंड को प्रमोट करने में बहुत मदद करेगा। इस पर नेहा ने भी हामी भर दी है।
5 of 6
नेता कक्कड़
- फोटो : self
नेहा ने कहा कि, उन्हें उत्तराखंड बेहद पसंद है। उनकी यहां पसंदीदा जगह रामनगर है। वे अब जब भी अगली मूवी के लिए गाना शूट करेंगी तो डॉयरेक्टर को उत्तराखंड में शूटिंग के लिए जरूर कहेंगी।