{"_id":"6b0accef94d76a7bd704110f","slug":"danger-warning-echoes-at-khodri-power-house-in-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138955-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुरंग हादसे की याद में खोदरी पावर हाउस में गूंजी खतरे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुरंग हादसे की याद में खोदरी पावर हाउस में गूंजी खतरे की चेतावनी
Sat, 28 Nov 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
- सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में यूजेवीएनएल ने कराई मॉक ड्रिल
- बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। आपदा कभी भी और कहीं भी दस्तक दे सकती है। ऐसे में समय रहते बचाव और राहत कार्य शुरू करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूजेवीएन लिमिटेड ने शनिवार को खोदरी जल विद्युत गृह में बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर मॉक ड्रिल की।
मॉक ड्रिल का आयोजन सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में किया गया। अभ्यास के दौरान खोदरी जल विद्युत गृह में अचानक बाढ़ आने की स्थिति दिखाई गई। इसमें कुछ व्यक्तियों के फंसने की सूचना पर बचाव दल ने तत्काल मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बचाव के बाद घायलों को चिकित्सकों की निगरानी में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
अभियान में यूजेवीएन लिमिटेड के साथ राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्मिकों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। इस दौरान यूजेवीएन के महाप्रबंधक धीरज गुप्ता, उपमहाप्रबंधक संजीव मेहरा, अधिशासी अभियंता मोहम्मद अफजल और अवधेश वर्मा मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमित अग्रवाल और सपना चौहान, राजस्व विभाग से संजय सैनी, सोनिया सिंह और नाजिश परवीन तथा खाद्य आपूर्ति विभाग से राखी सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने सहयोग किया।