एनसीईआरटी की किताबों को लेकर अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है। स्टूडेंट्स के हाथ में किताब पहुंची तो सबके होश उड़ गए।
एनसीईआरटी की सस्ती किताबों में पेज-8 के बाद सीधे पेज-73 जैसी तमाम प्रिंटिंग त्रुटियां अभिभावक-बच्चों के लिए मुसीबत बन रही हैं। हालात यह हैं कि 10 में से चार अभिभावक इन प्रिंटिंग संबंधी त्रुटियों की वजह से पुस्तकें बदलने के लिए पुस्तक विक्रेताओं के पास पहुंच रहे हैं।
नया सत्र शुरू होने से पहले ही बच्चे किताबों पर पड़ी गलत पेज संख्या में उलझ गए हैं। मंगलवार को बाजारों में उपलब्ध एनसीईआरटी किताबों में पेज संख्या की गड़बड़ी साफ देखने को मिली। जहां पहले ही किताबों की किल्लत है, वहीं अब किताबों पर छपे गलत पन्नों में बच्चे फंसे हुए हैं।
जिसकी वजह पुस्तक छापनेे की जल्दबाजी बताई जा रही है। जब मौके पर अमर उजाला की टीम पहुंची तो किताबों पर पड़े गलत क्रम संख्या और पन्नों की खस्ता हालत साफ देखने को मिली।
बाजार में किताबें खरीदने आए अभिभावक एक तरफ तो किताबों की किल्लत से परेशान थे तो दूसरी ओर किताबों पर पड़े क्रम संख्या को लेकर किताबें वापस कराने में जुटे हुए हैं।