फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवी मां के इस चमत्कारी मंदिर में चोरी करने पर मिलता है मनचाहा वरदान, यकीन न हो तो करके देख लो

Thu, 21 Sep 2017 08:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Sep 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2017 history of choodamani temple in roorkee 
choodamani

क्या आपने कभी सुना है क‌ि अपराध करने पर मां भक्‍तों की सारी मुराद पूरी करती हैं। जी हां, यह सच है। हम आपको दुन‌िया के एक ऐसे मंद‌िर के बारे में बता रहे हैं जहां पाप करने पर ही इच्छा पूरी होती है। 

Navratri 2017 history of choodamani temple in roorkee 
choodamani

हम बात कर रहे हैं चुड़ियाला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ चूड़ामणि देवी मंदिर में चोरी करने वाले भक्तों को माता सजा नहीं, बल्कि उनकी पुत्र रत्न प्राप्ति की इच्छा पूरी करती है। 

Navratri 2017 history of choodamani temple in roorkee 
choodamani

मंदिर के बारे में मान्यता है कि माता सती के पिता राजा दक्ष प्रजापति द्वारा आयोजित यज्ञ में भगवान शिव शंकर को आमंत्रित नहीं किए जाने से क्षुब्ध माता सती ने यज्ञ में कूदकर यज्ञ को विध्वंस कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2017 history of choodamani temple in roorkee 
नवरात्र के अंतिम दिन पूजा करतीं महिलाएं।

भगवान शिव जिस समय माता सती के मृत शरीर को उठाकर ले जा रहे थे, उसी समय माता सती का चूड़ा इस घनघोर जंगल में गिर गया था। तभी से इसी स्थान पर माता की पिंडी स्थापित होने के साथ ही भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। 

विज्ञापन
Navratri 2017 history of choodamani temple in roorkee 
नवरात्र - फोटो : amar ujala

यहां पुत्र प्रप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति मंदिर में आकर माता के चरणों से लोकड़ा (लकड़ी का गुट्टा) चोरी करके अपने साथ ले जाते हैं और पुत्र रत्न प्राप्ति के बाद अषाढ़ माह में अपने पुत्र के साथ ढोल नगाड़ों सहित मां के दरबार मे पहुंचते हैं। जहां भंडारे के साथ ही दंपति चुराए गए लोकड़े के साथ ही एक अन्य लोकड़ा भी अपने पुत्र के हाथों से चढ़ाते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed