फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 सितंबर से शुरू होंगे नवरात्र, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Wed, 20 Sep 2017 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Sep 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
navratri 2107 maa durga pooja vidhi vrat katha subh muhurat time
navratra
शारदीय नवरात्रि इस बार 21 सितंबर 2017 गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी पर्यन्त नवरात्रि व्रत व दुर्गा पूजन किया जाता है।
navratri 2107 maa durga pooja vidhi vrat katha subh muhurat time
महागौरी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में कई स्थानों पर दुर्गा पूजाएं और जागरण के कार्यक्रम होने हैं। मंदिरों में एक बार फिर से उत्सव का माहौल रहेगा।
navratri 2107 maa durga pooja vidhi vrat katha subh muhurat time
navratra
प्रतिपदा तिथि में सुबह सात बजकर अठतीस मिनट पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2107 maa durga pooja vidhi vrat katha subh muhurat time
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रियों तक व्रत करने से नवरात्र व्रत पूर्ण होता है। शारदीय नवरात्र शक्ति उपासना का समय है। देवी व्रतों में कुमारी पूजन (कन्याओं का पूजन) जरूरी बताया गया है। 2 से 10 साल तक की कन्याओं को देवी मानकर उनको भोजनादि से तृप्त किया जाता है। विद्वानों के अनुसार इन दिनों भू शयन, ब्रह्मचर्य पालन, क्षमा, दया, उदारता पूर्वक रहने, क्रोध, लोभ, मोह का त्याग कर नवमी व्रत का पारण करें तो इससे देवी प्रसन्न होती है।

विज्ञापन
navratri 2107 maa durga pooja vidhi vrat katha subh muhurat time
navratra - फोटो : amar ujala

ज्योतिषाचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 21 सितंबर को सुबह 10:25 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। रात 11:23 बजे तक हस्त नश्रत्र रहेगा। हस्त नश्रत्र और अभिजित मुहूर्त, द्विस्वभाव लग्न में कलश स्थापना शुभ मानी जाती है। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 से 12:34 बजे तक रहेगा। सुबह 7:38 से 8:10 बजे तक कन्या लग्न और 12:50 से 1:42 बजे दोपहर तक धनु लग्न में कलश स्थापना (जौ बोना) अधिक शुभ रहेगा। ये समय सभी तरह से दोष मुक्त है। इसके बाद 3:16 बजे तक राहुकाल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed