बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक के दौरान उन्होंने अपनी बात रखी। शाह ने कहा कि लोग उनके मिलने दिल्ली आते हैं, आज वह खुद लोगों के पास आए हैं।
अमित शाह ने देहरादून में एक बैठक के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि वे किसी पर हंसे मत। वह यहां किसी का उपहास उड़ाने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी डरने या हिचकने की आवश्यकता नहीं है। जिसे जो कहना है कि वह कह डाले।
काफी कुछ कहने के लिए लोग उनके पास दिल्ली आते हैं, आज वह उनके पास पहुंचे हैं। वह सुनाने नहीं सुनने आए हैं। शाह ने यह तब कही जब एक पदाधिकारी अपनी बात कह रहे थे और शाह ने उन्हें बीच में टोकते हुए सलाह दी कि वे बात को लंबा खींचने के बजाय सीधे मुद्दे पर आएं और अपनी बात कहें।
जब उन्होंने यह नसीहत दी तो सभागार में ठहाका गूंज गया। तुरंत शाह ने प्रतिक्रिया दी कि वह किसी का उपहास उड़ाने नहीं आए जो लोग हंस रहे हैं। शाह ने बगैर थके ताबड़तोड़ बैठकें निपटाई।
5 of 6
देहरादून, अमित शाह
- फोटो : SELF
बैठक के दौरान अनुशासन की कमान उन्होंने खुद अपने हाथों में थाम रखी थी। उनके आदेश पर केवल उन्हीं लोगों को बैठक में आने की इजाजत दी गई जिनसे संबंधित बैठक थी।