फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंदा देवी महोत्सव: शोभायात्रा में लगे मां नंदा-सुनंदा के जयकारे, विदाई देने उमड़ा हुजूम, भावुक हुए भक्त

Wed, 07 Sep 2022 09:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा/नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा/नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Sep 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
Nanda devi mahotsav 2022: Devotees huge crowd in Maa nanda Sunanda Doli yatra in almora photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल और अल्मोड़ा में बुधवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकली गई। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नंदादेवी मंदिर परिसर मां के दर्शनों के लिए खचाखच भरा था। नगर के बाजारों में लोगों ने घर की छतों, बालकनी से मां के दर्शन किए।



जगह-जगह महिलाओं ने डोले पर पुष्प वर्षा और अक्षत अर्पित कर मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई दी। डोला निकलने के साथ ही सात दिनी नंदादेवी मेले का भी समापन हो गया है। मां नंदा सुनंदा के मायके से विदाई के समय डोले यात्रा में शामिल महिलाएं भावुक हो गई। 

Haridwar: गंगा में गणेश मूर्ति विसर्जन करने पर मुकदमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

एकादशी पर बुधवार को अल्मोड़ा के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर परिसर से मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकली, इससे पूर्व मंदिर में मां नंदा-सुनंदा की आरती की गई। शाम 4:15 बजे शंख ध्वनि के साथ डोले की शोभा यात्रा निकली।

डोला नंदादेवी बाजार, माल रोड होते हुए जीजीआईसी परिसर के निकट स्थित मां भगवती मंदिर के सामने माल रोड पर रोका गया। परंपरा के अनुसार यहां से नंदा सुनंदा को मंदिर के दर्शन कराए गए। इस भगवती मंदिर को  मां नंदा सुनंदा का मायका भी कहा जाता है।

Nanda devi mahotsav 2022: Devotees huge crowd in Maa nanda Sunanda Doli yatra in almora photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

नंदा-सुनंदा को मायके के दर्शन कराकर शोभा यात्रा  माल रोड से सीढ़ी बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पल्टन बाजार, सर्किट हाउस होते हुए दुगालखोला स्थित नौले पर पहुंची। 

Nanda devi mahotsav 2022: Devotees huge crowd in Maa nanda Sunanda Doli yatra in almora photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विधि-विधान से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल लोग मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nanda devi mahotsav 2022: Devotees huge crowd in Maa nanda Sunanda Doli yatra in almora photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

ड्योलीपोखर में चंद वंशज और राजपुरोहित परिवार ने मां नंदा-सुनंदा की पूजा अर्चना की। चंद वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा और उनकी पुत्र वधु कामाक्षी सिंह समेत राजपुरोहित परिवार के दिनेश पंत, विजय पंत, हेमा पंत, हेमा पांडे, विनोद पांडे, दीप पांडे, आदित्य पंत, जय श्री पांडे, दीप श्री पांडे, गर्वित पांडे आदि ने मां नंदा-सुनंदा की आरती उतार कर सुख शांति की कामना की। 

विज्ञापन
Nanda devi mahotsav 2022: Devotees huge crowd in Maa nanda Sunanda Doli yatra in almora photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

मेले में मंगलवार देर रात्रि एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज के मैदान में आयोजित स्टार नाइट में कलाकारों ने समा बांध दिया। स्टार कलाकार गायक जितेंद्र तोमक्याल और मेघना चंद्रा ने गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed