देखिए क्या हुआ जब अपने नाग की मौत का बदला लेने पहुंच गई नागिन...
खटीमा नेशनल हाईवे पर खुदाई के दौरान एक नाग जेसीबी में फंसकर कट गया था। इसके बाद नागिन वहां फन फैलाकर पहुंच गई। आगे जो हुआ उसे देखकर सबके होश उड़ गए। नागिन को इस तरह से वहां देखने वालों का भी जमावड़ा लग गया।
मामला हालांकि कुछ दिन पुराना है। लेकिन आजकल यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इसके बाद से ही खुदाई के दौरान इस तरह की खास एहतियात बरती जा रही है। नागिन का गुस्साया रूप देखकर वहां लोगों का कलेजा मुंह में आ गया।
बताया जा रहा है कि, बदला लेने के लिए नागिन 24 घंटे वहीं बैठी रही। जिस जेसीबी से कोबरा कटा था वह उसकी पर कुंडली मारकर बैठ गई। दरअसल, मजदूरों ने कोबरा को कटने के बाद उठाकर नहर में फेंक दिया था। इसके बाद जैसे ही वे लोग जेसीबी के पास पहुंचे तो वहां नागिन आ गई।
5 of 5
नागिन को बस में करने वाला किशन
- फोटो : amar ujala
नागिन फुंकार मारती हुई वहीं बैठी थी। साक्षात मौत सामने देखकर लोग दहशत में आ गए। तभी मजदूरों ने भी किसी तरह से भागकर जान बचाई। इसके बाद वहां सपेरे को बुलाया गया। लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। कोबरा को पकड़ने वाले किशन ने कई बार प्रयास किया तब जाकर वह काबू में आई।