फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: हूटर बजाने से रोका तो शराब कारोबारी के गार्ड ने व्यापारी को पीटा, व्यापारियों ने घेरी चौकी

Tue, 03 Jan 2023 01:59 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:59 AM IST
सार

इस बीच व्यापारी माल रोड पर कुलड़ी चौक पर धरने पर बैठ गए। सीओ मसूरी नीरज सेमवाल ने व्यापारियों को कार्यवाही का भरोसा दिया। लेकिन व्यापारी शराब कारोबारी को चौकी बुलाने की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन
Mussoorie: Ruckus After Delhi liquor Businessman guard beat up local trader
मसूरी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मसूरी माल रोड पर हूटर बजाने से मना करने पर दिल्ली के शराब कारोबारी के निजी सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं, आरोप है कि व्यापारी की दुकान के अंदर घुसकर सामान भी बाहर फेंक दिया गया। इससे भड़के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी में सीओ और कोतवाल का घेराव किया। 



Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर बाइक सवारों को मस्ती करना पड़ा भारी, हाथी ने दौड़ाया, तोड़ दी बाइकें

उन्होंने कारोबारी और उसके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक व्यापारियों को हंगामा जारी था। पुलिस ने पांच लोग हिरासत में लिए हैं। उनका मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात माल रोड पर कुलड़ी के पास दिल्ली के शराब कारोबारी का दस से अधिक वाहनों का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान जोर-जोर से हूटर बजाए जा रहे थे। लंढौर के व्यापारी पंकज अग्रवाल ने गाड़ी में बैठे लोगों से हूटर बजाने से मना किया। 
Mussoorie: Ruckus After Delhi liquor Businessman guard beat up local trader
मसूरी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि इस पर गाड़ी के अंदर बैठे करीब एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस हूटर बजाने वाली गाड़ियों में बैठे पांच लोगों को पकड़कर कुलड़ी चौकी ले गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौके पर पहुंचे और पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय व्यापारी भरत कुमाईं ने कहा कि पुलिस ने दो जनवरी तक माल रोड पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई थी। 

Mussoorie: Ruckus After Delhi liquor Businessman guard beat up local trader
मसूरी में धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद माल रोड पर वाहनों को कैसे आने दिया गया? माल रोड पर आम लोगों को नहीं आने दिया गया तो वीआईपी नंबर की गाड़ी को कैसे अनुमति दी?  मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि पुलिस मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मियों और वीआईपी लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie: Ruckus After Delhi liquor Businessman guard beat up local trader
मसूरी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

कुलड़ी पुलिस चौकी के घेराव के दौरान माल रोड पर जाम लगा गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भरत कुमाईं, मेघ सिंह कंडारी, नागेंद्र उनियाल, पूरण जुयाल, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, दिनेश सेमवाल, मेघ सिंह कंडारी, अमित आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Mussoorie: Ruckus After Delhi liquor Businessman guard beat up local trader
मसूरी में धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

ये हैं मांगें 
मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी, हूटर बजाने वाले वाहन सीज हों, सुरक्षाकर्मियों के हथियारों के लाइसेंस जब्त हों, पीड़ित व्यापारी को मुआवजा मिले। 

मारपीट के मामले में व्यापारियों ने दिल्ली कारोबारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जाएंगे। घटना में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- नीरज सेमवाल, सीओ मसूरी 

कोतवाल बोले- तहरीर में कुणाल चावला का था नाम
शहर कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि लिखित तहरीर में कुणाल चावला का नाम था, इसलिए पुलिस ने कुणाल चावला के खिलाफ जान से मारने की धमकी, मारपीट, गोली मारने और दुकान में तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed