फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident: नींद की झपकी या फिर तेज रफ्तार...क्या है हादसे का कारण? ऐसे गई मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की जान

Sun, 05 May 2024 11:16 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie Car Accident Five Students Death  Investigation will held for What Reason Is Painful photos
मसूरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में झड़ीपानी-चूनाखाला मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार सवार पांच छात्र-छात्राओं की मौत हो गई। जबकि, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। सभी कार से मसूरी घूमने आए थे। लेकिन हादसे की वजह क्या है ये बड़ा सवाल बना हुआ है।



मसूरी में एक सप्ताह के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया।झड़ीपानी-चूनाखाला मार्ग पर जिस जगह पर हादसा हुआ वहां सड़क पर तीव्र मोड़ है।

अचानक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई और नीचे सड़क पर आ गई। हादसे की वजह अनियंत्रित स्पीड या चालक को नींद की झपकी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Weekend: पहाड़ों की रानी मसूरी में सैलानियों की भीड़, 70 फीसदी होटल पैक, जाम से हुआ बुरा हाल, तस्वीरें

Mussoorie Car Accident Five Students Death  Investigation will held for What Reason Is Painful photos
मसूरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। पहाड़ पर वाहन चलाते हुए लापरवाही होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। 29 अप्रैल को हरियाणा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार मसूरी के हाथी पांव मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे को लोग भुला भी नहीं पाए थे शनिवार को झड़ीपानी रोड में कार दुर्घटना में पांच छात्र-छात्राओं की मौत हो गई।

Mussoorie Car Accident Five Students Death  Investigation will held for What Reason Is Painful photos
यहां पैराफिट तोड़कर गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह जिस जगह पर हादसा हुआ वहां सड़क पर तीव्र मोड़ है। अधिकतर चालक मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन को नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि हादसे वाले स्थान पर पैराफिट लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie Car Accident Five Students Death  Investigation will held for What Reason Is Painful photos
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां सड़क किनारे पैराफिट लगा है। कार दुर्घटना में पैराफिट भी टूटकर नीचे गिर गया। एसडीएम ने बताया कि कार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि कार की गति तेज रही होगी। या सुबह का वक्त होने से चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।

विज्ञापन
Mussoorie Car Accident Five Students Death  Investigation will held for What Reason Is Painful photos
मसूरी में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि हाथी पांव में कुछ दिनों पूर्व कार हादसा हुआ था। उसके बाद मार्ग पर संवेदनशील सभी जगहों पर लोनिवि से क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed