फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Crime: ब्याज की डायरी ने खोला वृद्धा की हत्या का राज, वृंदावन फरार हुई आरोपी युवती, हिरासत में साथी

Tue, 18 Apr 2023 11:08 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Apr 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Murder Dehradun crime interest diary revealed secret girl had killed old woman with her friend Uttarakhand new
प्रेमनगर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर से मिली ब्याज की डायरी ने वृद्धा की हत्या का पर्दाफाश कर दिया। उनसे रुपये लेने वाली एक युवती ने पैसे के लेनदेन में अपने दोस्त से हत्या कराई थी। बताया जाता है कि वृद्धा पैसे वापसी का दबाव बना रही थीं। युवती ने अपने दोस्त से इसका जिक्र किया तो वह बात करने चला गया। वहां विवाद हुआ और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से वृद्धा का गला रेत दिया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने हत्यारोपी युवक को तो हिरासत में ले लिया है मगर युवती वृंदावन भाग गई है। पुलिस उसे लाने रवाना हो गई है। पुलिस मंगलवार को घटना का अधिकारिक रूप से खुलासा कर सकती है। बता दें कि मंजीत हत्याकांड में आसपास के सीसीटीवी कैमरों से भी कोई मदद नहीं मिली।

इस बीच पता चला कि मंजीत कौर ब्याज पर पैसे देती थीं। इसके लिए उन्होंने खुद की फर्म भी रजिस्टर्ड कराई थी। घर में एक डायरी रखी हुई थी। इसमें उन सबके नाम लिखे थे जिन्हें उन्होंने पैसे दिए थे। सबसे पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच पता चला कि एक लड़की से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Murder Dehradun crime interest diary revealed secret girl had killed old woman with her friend Uttarakhand new
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वह अपने घर पर भी नहीं थी। उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड खंगाला गया। पता चला कि वह एक युवक से बार-बार बात करती थी। हत्या के दिन और उसके बाद भी कई बार दोनों की बात हुई थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी पुलिस को बता दी।

Murder Dehradun crime interest diary revealed secret girl had killed old woman with her friend Uttarakhand new
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताया कि उसकी दोस्त ने मंजीत से पैसे ब्याज पर लिए थे। लेकिन, लौटा नहीं रही थी। इसके लिए मंजीत उस पर दबाव बना रही थीं। यह सारी बातें जब उसने युवक से बता दी। युवक उस दिन बात करने के लिए मंजीत के घर गया था। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। मंजीत ड्राइंग रूम में चाकू से सब्जी काट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Dehradun crime interest diary revealed secret girl had killed old woman with her friend Uttarakhand new
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

युवक ने वहीं आकर चाकू से उनका गला रेत दिया। उधर, हत्या के बाद युवती वृंदावन भाग गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और युवती को वृंदावन से लेने गई है। हालांकि, इस बारे में पुलिस अधिकारी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें...UKPSC: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आंसर की जारी, नौ अप्रैल को हुई थी परीक्षा, 24 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

विज्ञापन
Murder Dehradun crime interest diary revealed secret girl had killed old woman with her friend Uttarakhand new
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala

यह था पूरा मामला

12 अप्रैल को प्रेमनगर निवासी मंजीत कौर (78) का शव उनके ड्राइंग रूम में मिला था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसका पता उस वक्त लगा, जब उनकी छोटी बेटी ने फरीदाबाद से पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने घर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने देखा कि घर में सारा सामान जस का जस था। ऐसे में यह बात साफ हो गई कि मामला लूट का नहीं है। ऐसे में पुलिस ने अपनी जांच को दूसरी तरफ मोड़ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed