यूपी के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब इस कुख्यात को जान का खतरा है। सुनील राठी मुन्ना बजरंगी के हार्ड कोर गुर्गों के निशाने पर है। सूत्रों की मानें तो बागपत और मेरठ क्षेत्र के कई ऐसे बदमाशों से राठी की दुश्मनी चल रही थी जो कुख्यात मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटर माने जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार करनावल मेरठ के उधम, केठल बागपत के धर्मेंद्र तथा भदौड़ा बागपत के योगेश का नाम अपराध जगत में शातिर बदमाशों में शुमार है।
{"_id":"5b44c3ae4f1c1b56238b59b3","slug":"munna-bajrangi-murder-now-sunil-rathi-is-in-danger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: यूपी के माफिया की हत्या के बाद अब इस कुख्यात की जान को है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: यूपी के माफिया की हत्या के बाद अब इस कुख्यात की जान को है खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
sunil rathi
Trending Videos
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि तीनों ही बदमाश कुख्यात मुन्ना बजरंगी के लिए काम करते हैं। सूत्रों की मानें तो बागपत जेल में बंद सुनील राठी को इन तीनों बदमाशों से कड़ी चुनौती मिल रही थी, अब चूंकि इन बदमाशों के आका मुन्ना की हत्या में सुनील राठी का नाम सामने आ रहा है तो जाहिर तौर पर राठी इनके निशाने पर आ गया है।
चीनू
- फोटो : अमरउजाला
ऐसे में आगामी दिनों में यूपी की गैंगवार कोई भी मोड़ अख्तियार कर सकती है। वहीं दूसरी ओर, रुड़की जेल में बंद राठी के प्रतिद्वंदी माने जाने वाले कुख्यात चीनू पंडित भी अब राठी के दुश्मनों से हाथ मिला सकता है। यदि ऐसा हुआ तो क्षेत्र में गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील राठी
- फोटो : amarujala
वैसे तो कुख्यात सुनील राठी का मौजूदा जानी दुश्मन कभी उसी का ही चेला रहा कुख्यात चीनू पण्डित ही है, लेकिन सोमवार से माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के कत्ल से उसकी दुश्मनी कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा उर्फ डॉक्टर से भी होना तय है। उसकी वजह संजीव माहेश्वरी का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े होना है, ऐसे में हरिद्वार के अपराध जगत के इन दो बड़े नामों के बीच अब खुलकर अदावत होने से जिले में भी गैंगवार के बादल मंडराने लग गए है।
विज्ञापन
chinu pandit
- फोटो : amarujala
वेस्ट यूपी के टीकरी थाना दोघट से ताल्लुक रखने वाले सुनील राठी को अपराध जगत में नेमफेम हरिद्वार से ही मिली है, पर पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी से चली आ रही पारिवारिक रंजिश के अलावा उसकी किसी से दुश्मनी नहीं रही है। वक्त के गुजरने के साथ साथ उसी के ही चेले रहे रुड़की के चीनू पण्डित से उसकी दुश्मनी इतनी गहरी हुई कि चीनू को कत्ल देने का ही फरमान उसने सुना दिया था।