फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह महीने के बेटे संग मां ने पार की क्रूरता की हद, बैग में डालकर गंगा में डुबाया, फिर बहा दिया शव

Wed, 06 Nov 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Nov 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Mother Killed Own six month old Boy drown into ganga and throw dead body in water
मां ने बेटे की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

छह माह का बेटा बहुत रोता था और हमेशा स्तनपान ही करता रहता था, इससे परेशान होकर मां ने ही उसे गंगा में डूबाकर मार डाला। दिल झकझोर कर रख देने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां पुलिस के पास पहुंची और बेटा गायब होने की सूचना दी। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में मामला खुल गया। 

Mother Killed Own six month old Boy drown into ganga and throw dead body in water
मां ने बेटे की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

बकौल एसएसपी आरोपी मां संगीता बैग में बेटे को डालकर हरिद्वार में आनंदमयी पुलिया के पास ले गई और गंगा में डूबाकर उसकी हत्या कर दी। बच्चे के दम तोड़ देने के बाद उसने शव गंगा में ही बहा दिया।

Mother Killed Own six month old Boy drown into ganga and throw dead body in water
इसी बैग में बच्चे को लेकर गई महिला - फोटो : अमर उजाला

मासूम बेटे के कत्ल के बाद महिला ने पुलिस को गच्चा देने की कोशिश जरूर की, लेकिन नाकामयाब रही। चंद सवालों में ही असलियत उसकी जुबां पर आ गई। कनखल पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो संदेह चंद मिनट में ही हकीकत में बदल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Killed Own six month old Boy drown into ganga and throw dead body in water
- फोटो : अमर उजाला

आरोपी महिला ने सिलसिलेवार ढंग से कत्ल की दास्तां बयां कर दी। दरअसल, संडे की शाम जब मासूम के घर से रहस्यमय ढंग से गायब होने की खबर कनखल पुलिस को मिली, तब एसओ हरिओमराज चौहान खुद महिला के घर पहुंचे। उन्होंने जब संगीता से बातचीत की तो वह बिल्कुल सामान्य दिखाई दी। उसके चेहरे पर बेटे के लापता हो जाने जैसा कोई दुख नजर ही नहीं आ रहा था। यह बात एसओ को अटपटी लगी, फिर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। 

विज्ञापन
Mother Killed Own six month old Boy drown into ganga and throw dead body in water
- फोटो : अमर उजाला

दीपक बलूनी के घर से लेकर मुख्य सड़क तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। मासूम के लापता होने से ठीक पौने घंटे पहले के एक सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की राह बिल्कुल आसान कर दी। इसमें बच्चे की मां ही काले रंग का बैग कंधे पर टांगकर तेजी में जाते हुए और फिर चंद मिनट बाद ही आते हुए दिखाई दे रही है। जबकि उसने बताया था कि, जब वह डेयरी पर दूध लेने गई, तब बेटा गायब हुआ। एसओ ने उच्चाधिकारियों को विश्वास में लेकर मां को हिरासत में ले क्रास सवाल किए तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed