फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचीं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, पूजा अर्चना कर मांगी ये मुराद

Wed, 06 Nov 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Nov 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Wife Jashodaben reached Shantikunj and pray for India Future
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी ऋषिकेश के बाद मंगलवार को हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान हरिद्वार पहुंचने पर श्री सिद्धपीठ लाल माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर से संचालक भक्त दुर्गा दास ने जशोदा बेन का स्वागत किया और मंदिर की ओर से माता रानी की चुन्नी, नारियल प्रसाद भेंट किया। 

Trending Videos
PM Narendra Modi Wife Jashodaben reached Shantikunj and pray for India Future
- फोटो : अमर उजाला

भक्त दुर्गा दास ने जशोदाबेन को लाल माता वैष्णो देवी मंदिर और पूज्य लाल माता मंदिर के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए श्री सिद्धपीठ लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के महत्व के विषय में जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने वहां हवन भी किया। हवन कर उन्होंने देश की सुख शांति और तरक्की के लिए कामना की। इसके बाद देर शाम को वे बाबा रामदेव से मिलने भी पहुंचीं।

PM Narendra Modi Wife Jashodaben reached Shantikunj and pray for India Future
- फोटो : अमर उजाला

जशोदाबेन मोदी देवभूमि की अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंची हैं। मंगलवार को वे अपने परिवार के साथ गायत्री तीर्थ शांतिकुंज भी पहुंचीं। यहां उन्होंने युगऋषि की पावन समाधि में पुष्पांजलि अर्पित कर देश की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मोदी शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहिनों की ओर से संचालित गायत्री महायज्ञ में विशेष आहुतियां प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Wife Jashodaben reached Shantikunj and pray for India Future
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदाबेन गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंची। यहां वे अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या व शैल दीदी से भेंटकर आशीष लिया। गायत्री परिवार प्रमुख ने जशोदाबेन मोदी का मंगल तिलक किया। डॉ. पंड्या ने कहा कि नारी शक्ति जो जप, तप करती हैं, उसका फल उसके परिवार को भी मिलता है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Wife Jashodaben reached Shantikunj and pray for India Future
- फोटो : अमर उजाला

शैल दीदी ने आध्यात्मिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जशोदाबेन मोदी ने कहा कि वे बचपन से नियमित रूप से गायत्री महामंत्र का जप व लेखन करती आ रही हैं। इसी मंत्र ने उन्हें दृढ़ निश्चयी बनाया है। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र, उनके परिवारजन ओमप्रकाश नरवरिया, प्रवीण भाई मोदी, खेतान मोदी, रेणुका बेन व अन्य के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed