थाने से चंद कदमों की दूरी पर चार साल के मासूम की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया। सड़क पर पसरे खून, किताबों से भरा बैग और साइकिल को लावारिस हालत में देखकर लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
2 of 5
परिवार के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
लाइन 17 निवासी सईद के चार साल के बेटे अदनान की मौत के काफी देर तक स्कूली बैग और साइकिल लावारिस पड़ी रही। सड़क पर पसरे खून को देखकर बौखला हो गए। लोगों का कहना था कि इसी रोड पर दो साल पहले टेंपो की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई थी।
3 of 5
मृत मासूम की लाश को देखकर रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उस समय प्रशासन ने इस रोड पर बस और टेंपो संचालन रोकने का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। बच्चे की मां शबाना के कहने पर लोगों ने बैग को थाने में जमा कर दिया। मासूम की मौत के बाद अस्पताल में पिता सईद का रोते रोते बुरा हो गया था।
4 of 5
शौक में डूबा मासूम का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
करीबियों को पिता पकड़कर रो रहे थे। जन सहयोग समिति के अध्यक्ष सलीम सैफी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर सिद्दीकी सहित कई लोग वहां मौजूद थे। मां शबाना जिगर के टुकड़े का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची थी।
5 of 5
मौसूम की मौत के बाद आस-पास के लोग भारी संख्या में देखने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
मौत की सूचना पर अस्पताल में चीख पुकार मच गई। शबाना हालत खराब हो गई थी। परिजनों ने बताया कि सईद का बड़ा बेटा मोहम्मद अली (11) अल्मोड़ा गया है।