फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Satpal Maharaj attended the Dussehra

Dehradun News: सिमोग में दशहरा समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज

Tue, 20 Oct 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 20 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Minister Satpal Maharaj attended the Dussehra
- शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

- जौनसारी संस्कृति की झलक और पारंपरिक लोकनृत्य रहे आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को जौनसार-बावर के सिमोग गांव में आयोजित दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया।
टौंस वैली युवा विकास समिति, ग्राम कोटी, खत विशायल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की सराहना की। उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार का दशहरा विशेष महत्व रखता है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित सराहण और चूड़धार से आराध्य देव शिरगुल महाराज का विजयादशमी पर सिमोग आगमन हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देव दर्शन के लिए उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दशहरा समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों का ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकनृत्य जौनसारी संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सतपाल महाराज ने हरिपुर स्थित जमुना कृष्णधाम में मां यमुना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भीम सिंह चौहान, जबर सिंह नेगी, डॉ. श्याम कुंवर, शांति चौहान, अमित नेगी, गीता राम शर्मा, संत राम चौहान, सूरत सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान और बीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed