पहले ये रहस्यमय बंगला अस्पताल के रूप में अच्छे इलाज के लिए जाना जाता था, लेकिन एक संदिग्ध डॉक्टर के आने के बाद यहां खौफ का साया मंडराने लगा।
{"_id":"5a041bc34f1c1bc1678ba31a","slug":"most-haunted-abby-bungalow-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए: देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती हैं बुरी आत्माएं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए: देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती हैं बुरी आत्माएं!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
abby bungalow
- फोटो : goo
Trending Videos
abby bungalow
उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित लोहाघाट देश की सबसे खौफनाक भुतहा जगह के लिए जाना जाता है। लोहाघाट स्थित अबूट पवर्त पर मौजूद ऐबे कोठी में लोगों को अक्सर बुरी आत्माएं दिख जाती हैं। स्थानीय लोग लगातार यहां भूतों का आभास करने की बात बताते हैं।
abby bungalow
सूरज ढलने के बाद इस क्षेत्र के पास कोई नहीं जाता है। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि दिन ढलने के बाद यहां बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं। यह बंगला ब्रिटिश काल में बनाया गया था जो बेहद शांत जगह पर बनाया गया है। पहले ये अस्पताल अपने अच्छे इलाज के लिए जाना जाता था, लेकिन एक संदिग्ध डॉक्टर के अस्पताल में आने के बाद यहां संदिग्ध गतिविधियां होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
abby bungalow
बताया जाता है कि बंगले के मालिक द्वारा यह बंगला किसी चैरिटेबल अस्पताल को दे दिया गया था। अस्पताल बनने के बाद से इस जगह के बुरे दिन शुरू हो गए। कहा जाता है उस डॉक्टर के पास भविष्य देखने की शक्ति थी, लेकिन वह इंसानों को उनके भविष्य के बारे में कोई भी अच्छी बात नहीं बताता था। वह लोगों के केवल उनकी मृत्यु के बारे में बताया करता था।
विज्ञापन
abby bungalow
जब भी अस्पताल में कोई नया मरीज आता था, वह उस मरीज के पास जाकर यह जान लेता था कि वह मरीज मरने वाला है या नहीं। इतना ही नहीं वह मृत्यु का सही दिन भी बता देता था और जब वह दिन आ जाता तो संदिग्ध डॉक्टर उस मरीज को 'मुक्ति बोध' कोठरी में ले जाता था।