{"_id":"5ef4d25a8ebc3e430f3f7b6c","slug":"monsoon-2020-rainfall-in-uttarakhand-ramganga-become-like-after-debris-blocked-river-in-kumaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश के बाद रामगंगा बनी झील, कोसी नदी में फंसी रेंजर की कार, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश के बाद रामगंगा बनी झील, कोसी नदी में फंसी रेंजर की कार, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/रामनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के कुमाऊं में बृहस्पतिबार को भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश हुई। बारिश के दौरान नाचनी हरड़िया नाले से रामगंगा नदी में आए मलबे के चलते आधे घंटे तक नदी का प्रवाह रुका रहा और यहां पर झील बन गई।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि मलबे से कुछ देर के लिए झील बन गई थी। अब दिक्कत नहीं है। नदी का प्रवाह पहले की तरह सामान्य हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर चल रही हैं। काली नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। नदियों का जल स्तर बढ़ने से लोग सहमे हुए हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत में भी दिनभर धूप और बारिश में आंख-मिचौली होती रही। चंपावत में दो मिलीमीटर बारिश हुई। अल्मोड़ा और बागेश्वर में कुछ देर हल्की बारिश हुई है। इधर रामनगर में बारिश से कोसी नदी के तेज बहाव में बृहस्पतिवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का वाहन फंस गया। वनकर्मियों ने आसपास के ग्रामीणों की सहायता से वाहन को नदी से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रेंजर हरेंद्र रावत चार वनकर्मियों के साथ बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे कठियापुल गेट पर गश्त कर रहे थे। कोसी पार करते समय उनकी बोलेरो एक गड्ढे में फंस गई और नदी का बहाव लगातार बढ़ रहा था। पानी का बहाव तेज होने पर गाड़ी अनियंत्रित होने लगी, जिससे गाड़ी में बैठे वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में वनकर्मी वाहन से उतरे और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने नदी में उतरकर वाहन को धक्का देकर नदी से बाहर निकाला। तब जाकर रेंजर और वनकर्मियों ने राहत की सांस ली। जिले में बारिश के चलते नई बस्ती के पास भारी मलबा आने से थल-मुनस्यारी सड़क के साथ ही जिले की चार आंतरिक सड़कें बंद हो गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।