फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन-नेपाल सीमा पर 24 घंटे डॉग स्क्वायड के साथ गश्त कर रहे भारतीय जवान, पुलिस भी सतर्क

Thu, 25 Jun 2020 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jun 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
India China Dispute: Indian Army Soldiers Doing patroling with Dog Squad on china and Nepal border
- फोटो : अमर उजाला

तीन हफ्ते पहले चीनी सुरक्षा बलों के द्वारा लिपुलेख से भारतीय सीमा पर बने टिन शेड को हटाने के लिए विवादित बैनर लहराने के बाद से नाभीढंग से लिपुलेख तक भारतीय सुरक्षा बल कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बाद से चीनी सुरक्षा बलों की कोई गतिविधि सीमा पर नजर नहीं आ रही है। नेपाल बॉर्डर पर भी एसएसबी की कड़ी चौकसी के बाद सीमा पर शांति है। 

India China Dispute: Indian Army Soldiers Doing patroling with Dog Squad on china and Nepal border
- फोटो : फाइल फोटो

एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से दोनों सीमा से सटे क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को डॉग स्क्वायड के साथ कांबिंग की। गलवां में चीनी सैनिकों की हरकत के बाद केंद्र सरकार ने आईटीबीपी और भारतीय सेना को नाभीढ़ाग से लिपुलेख तक चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा के साथ गश्त करने के निर्देश जारी किए हैं। 

India China Dispute: Indian Army Soldiers Doing patroling with Dog Squad on china and Nepal border
- फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद सीमा पर लगातार सुरक्षा बलों की तादाद में इजाफा किया जा रहा है ताकि चीन की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। वहीं नेपाल की सीमा पर भी धारचूला से कालापानी तक एसएसबी ने कड़ी निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India China Dispute: Indian Army Soldiers Doing patroling with Dog Squad on china and Nepal border
- फोटो : फाइल फोटो

एसएसबी की ओर से पूरी नेपाल सीमा को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इस कारण नेपाल की खुली सीमा को भी एक तरीके से सील कर दिया है। भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी व कड़ी गश्त के बाद से भारत के चीन व नेपाल बॉर्डर में शांति बनी हुई है। 

विज्ञापन
India China Dispute: Indian Army Soldiers Doing patroling with Dog Squad on china and Nepal border
- फोटो : फाइल फोटो

इधर, बृहस्पतिवार को एसएसबी की डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम ने तवाघाट से गर्बाधार तक संयुक्त रूप से कांबिंग की। नदी के रास्ते कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि न हो इसलिए सीमा पर जवान सातों दिन और चौबीसों घंटे अलर्ट हैं। बता दें कि हाल ही में सेना के शीर्ष अधिकारियों ने हवाई सर्वे भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed