टेलिकॉम बाजार में रिलायंस जियो की धमक के बाद अब दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्लांस के दाम घटा दिए हैं। आइए जानते हैं।
{"_id":"5a6c17874f1c1bb2208b57c8","slug":"mobile-recharge-plans-rate-decreased","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JIO से घबराकर इन कंपनियों ने भी घटाए अपने प्लान के दाम, यूजर्स को मिल रहा बंपर डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JIO से घबराकर इन कंपनियों ने भी घटाए अपने प्लान के दाम, यूजर्स को मिल रहा बंपर डाटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर बात
- फोटो : सांकेतिक चित्र
Trending Videos
idea
आइडिया और एयरटेल के 199 रुपए के रिचार्ज में रोजाना 1.4जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं जियो के 149 रुपए के प्लान में रोजाना 1.5जीबी डाटा दिया जाएगा।
Idea
अब आइडिया ने भी अपने प्लान्स में डाटा की लिमिट को बढ़ा दिया है। यूजर्स को पुराने रिचार्ज की कीमत में 40 फीसदी ज्यादा डेटा मिलेगा। आइडिया के 199 रुपए के प्लान में अब रोजाना 1.4 जीबी हाई स्पीड का डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में कुल 39 जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। पहले इसमें रोजना 1जीबी डाटा मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Idea
- फोटो : livemint
वहीं अब आइडिया के 449 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी हाई स्पीड का डाटा मिलेगा। अनलिमेटड कॉलिंग मिलेगी। इसमें अब कुल 114जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 82 दिन की है। अब 509 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें अब कुल 126 जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 90 दिन की है।
विज्ञापन
Airtel
वहीं एयरटेल के 199 रुपए के प्लान में यूजर्स को अब रोजना 1.4 जीबी हाई स्पीड डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा कंपनी के 448 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना अब रोजाना 1.4 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 82 दिन की है। मतलब इस प्लान में कुल 114.8 जीबी डाटा मिलेगा।