फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: नारायण सिंह अमर रहे...56 साल बाद पहुंचा लापता सैनिक का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि में उमड़ा पूरा गांव

Thu, 03 Oct 2024 01:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Missing Soldiers Dead Body reached Hometown Chamoli After 56 years funeral in Kolpudi Uttarakhand News
सैनिक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड चमोली जिले के थराली तहसील के गांव कोलपुड़ी के लापता सैनिक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद अपने घर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने नारायण सिंह अमर रहे के नारे लगाए। छह गनेडियर रुद्रप्रयाग की बटालियन ने पार्थिव शरीर को गाैचर हेलीपैड पर सलामी दी। गौचर से पार्थिव शरीर को रुद्रप्रयाग ले जाया गया। जहां से आज गुरुवार को पार्थिव शरीर की थराली कोलपुड़ी अंत्येष्टि की गई।



बता दें कि नारायण सिंह वर्ष 1968 में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में वायुसेना के एएन-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर लापता हो गए थे। 56 साल बाद जिन चार सैनिकों के अवशेष मिले हैं उनमें एक कोलपुड़ी गांव के नारायण सिंह का शव भी शामिल है।
 

Missing Soldiers Dead Body reached Hometown Chamoli After 56 years funeral in Kolpudi Uttarakhand News
बसंती देवी नारायण सिंह की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोलपुड़ी गांव के प्रधान और नारायण सिंह के भतीजे जयवीर सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को सेना के अधिकारियों ने उनकी पहचान होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि जेब में मिले पर्स में एक कागज में नारायण सिंह ग्राम कोलपुड़ी और बसंती देवी नाम दर्ज था। साथ ही उनकी वर्दी के नेम प्लेट पर भी उनका नाम लिखा था।
Missing Soldiers Dead Body reached Hometown Chamoli After 56 years funeral in Kolpudi Uttarakhand News
सैनिक नारायण सिंह की पत्नी और भतीजे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सेना के अधिकारियों ने जयवीर सिंह को बताया कि बर्फ में शव सुरक्षित था। डीएनए सैंपल लिया गया। बताया कि रिकाॅर्ड के अनुसार नारायण सिंह सेना के मेडिकल कोर में तैनात थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Missing Soldiers Dead Body reached Hometown Chamoli After 56 years funeral in Kolpudi Uttarakhand News
कोलपुड़ी गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नारायण सिंह के साथी रहे कोलपुड़ी के सूबेदार गोविंद सिंह, सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट और भवान सिंह नेगी ने बताया कि वह बहुत सौम्य स्वभाव के थे।

ये भी पढ़ें...Shardiya Navratri: चूहे-छिपकली से नवजातों को बचाने पूरी रात जागती हैं माताएं...राजधानी दून के अस्पतालों का हाल

विज्ञापन
Missing Soldiers Dead Body reached Hometown Chamoli After 56 years funeral in Kolpudi Uttarakhand News
कोलपुड़ी गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचपन से ही सेना के प्रति उनमें जुनून था। 1965 के भारत-पाक युद्ध में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे एएमसी में नियुक्त थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed