फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले दो महीने तक वृश्चिक राशि में रहेंगे बुध, इन राशियों के लिए नहीं होगा शुभ

Thu, 02 Nov 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mercury enter in Scorpio for two months bad effect on zodiac
astrology - फोटो : google

वनस्पतियों के राजा (बुध ग्रह) ने गुरुवार से अपनी चाल बदलकर तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध ग्रह की इस बदली चाल से कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

Mercury enter in Scorpio for two months bad effect on zodiac
astrology - फोटो : google

इसके बाद 10 दिसंबर से बुध वक्री हो जाएंगे। हालांकि बुध शुभ फलदायक भी हैं। डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार बुध ग्रह को वनस्पतियों का राजा कहा जाता है। बुध का सीधा प्रभाव दिमाग के कार्यों और बिजनेस पर पड़ता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से गले और कंधों में इसका प्रभाव रहता है।

Mercury enter in Scorpio for two months bad effect on zodiac
astrology - फोटो : amarujala

 वहीं पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल बताते हैं कि सूर्य, शुक्र और राहु बुध के मित्र हैं।  चंद्रमा इनके शत्रु ग्रह माने जाते हैं जबकि शनि, केतु, मंगल और गुरु के साथ बुध का रिश्ता सम है।  बुध जब केतु के छठे भाव में रहते हैं तो शुभ फल देते हैं। बुध की अशुभ दशा होने पर दांत झड़ने लगते हैं और सूंघने की शक्ति कमजोर हो जाती है। इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए दांत साफ रखने चाहिए और नाक छिदवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury enter in Scorpio for two months bad effect on zodiac
मेष्‍ा

जानिए किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।
मेष राशि : इस राशि में आठवें स्थान पर बुध जाएंगे। बुध के साथ पुरुष ग्रह होने से स्थिति और भी शुभ होगी। बुध के इस गोचर से मेष राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। हालांकि मेहनत करनी पड़ेगी। मेष राशि धारकों को अपनी और माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृष राशि : बुध का यह गोचर आपके सातवें स्थान पर जाएगा। बुध के इस गोचर से चारों ओर लाभ मिलेगा। मुकदमे में जीत होगी, दूसरों की भलाई का मौका मिलेगा। घर में अशुभ स्थिति होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : बुध की बदली चाल आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपका हृदय दूसरों के लिए उतना प्रयत्नशील रहेगा जितना कि खुद के लिए। धैर्य रखने से तरक्की हो सकती है।

विज्ञापन
Mercury enter in Scorpio for two months bad effect on zodiac
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign

कर्क राशि : कर्क राशि में पांचवें स्थान पर बुध जाएंगे। इस गोचर से आप प्रसन्नचित रहेंगे। अचानक मुख से निकला वाक्य आपके लिए शुभकारी होगा। धन और परिवार में बढ़ोत्तरी होगी। गो पालना या उसकी सेवा लाभकारी होगा।

सिंह राशि : इस राशि में चौथे भाव में  बुध के गोचर के साथ यदि स्त्री और पुरुष ग्रह बली हों तो व्यक्ति दूसरों की परेशानियों को अपने से ऊपर ले लेता है और धैर्य रखने वाला होता है। कुछ समय के लिए आप मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। इस दौरान कोई सरकारी पद भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि : बुध का यह गोचर दूसरों से आपके संबंध अच्छे बनाएगा। धन और कुटुंब आदि में बढ़ोत्तरी होगी। संतान के लिए यह शुभ फलदाई होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बुध आपके लिए फायदेमंद होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed