फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे के बाद खाई में तड़पते रहे खून से लतपथ घायल, इस हालत में निकाले शव, तस्वीरें...

Wed, 21 Feb 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 21 Feb 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Max Accident in tehri two killed horrible photos
ACCIDENT

टिहरी के गडोलिया जाखधार से कोटी जा रहा एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगो की मौत हो गई है। वाहन में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए है।

Max Accident in tehri two killed horrible photos
ACCIDENT

घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती किया गया है। चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। मंगलवार सांय 5 बजे मैक्स वाहन संख्या यूके 09 टीए-0491 जाखधार से कोटी जा रही थी।

Max Accident in tehri two killed horrible photos
ACCIDENT

जाखधार-मलेथा मोटर मार्ग पर छुया पानी (पौखाल) के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को पास देने के चक्कर में वाहन चालक संतुलन खो बैठा और मैक्स वाहन सीधे 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में जबर सिंह (40) पुत्र गोकल सिंह निवासी स्यालकुंड की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Max Accident in tehri two killed horrible photos
ACCIDENT

जबकि बसुदेवी (40) पत्नी मकान सिंह निवासी स्यालकुंड ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड दिया। इस दुर्घटना में वाहन चालक विक्रम सिंह (40) पुत्र कल्याण सिंह निवासी मगरौं, प्रेम बसनेत (55) पुत्र राम सिंह और उनकी पत्नी पिंगला देवी (52) निवासी मगरौं, कीर्ति सिंह (50) पुत्र बचन ङ्क्षसह और उनकी पत्नी सुमति देवी (45) निवासी स्यालकुंड, सुनील रावत (20) पुत्र सोबन सिंह और उसकी मां रमा देवी (50) निवासी मगरौं घायल हो गए।

विज्ञापन
Max Accident in tehri two killed horrible photos
ACCIDENT

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू कर 108 सेवा की मदद से उपचार के लिए पिलखी अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों प्रेम बसनेत, पिंगला देवी, सुमति देवी और कीर्ति सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed