फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातृशक्ति सम्मेलन: बेटियों ने बताए पहाड़ में विकास और तरक्की के रास्ते, तस्वीरों में झलकियां...

Thu, 07 Nov 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Nov 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Matra shakti conclave 2019 in Srinagar Garhwal Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उमर उजाला और सरकार की ओर से आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में बेटियों ने ही पहाड़ में तरक्की और विकास के रास्ते बताए। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बेटियों को समानता व स्वायत्ता का अधिकार मिलना चाहिए। पहाड़ में 80 प्रतिशत महिलाएं खेतीबाड़ी करती हैं, लेकिन जमीन महिलाओं के नाम पर नहीं है। माता-पिता की संपत्ति पर सिर्फ बेटों का ही अधिकार क्यों है? उत्तराखंड में भी बेटियां कम पैदा हो रही हैं और प्रसव पीड़ा में गर्भवती महिलाओं की मौत हो रही है। उन्होंने इस पर सरकार से महिलाओं के स्वास्थ्य और लिंगानुपात सुधारने पर ध्यान देने का आग्रह किया। 

Matra shakti conclave 2019 in Srinagar Garhwal Photos
- फोटो : अमर उजाला

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्मेलन को गढ़वाली में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के प्रति संवेदनशील है। सम्मेलन में जो भी सुझाव आएंगे, सरकार उन्हें नीतियों में शामिल करेगी। जबकि फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि अभिनेत्री से पहले मैं पहाड़ की बेटी हूं। मातृशक्ति ने ही पहाड़ को बचा कर रखा है। गौरा देवी, टिंचरी माई, विमला बहुगुणा समेत तमाम महिलाओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उत्तराखंड समृद्ध है, लेकिन यहां के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिल पाई है। जिस तरह से मलयालम, पंजाब, गुजरात की फिल्में लोकप्रिय हो रही हैं, उसी तरह उत्तराखंड में गढ़वाली व कुमाऊंनी फिल्म बननी चाहिए।

Matra shakti conclave 2019 in Srinagar Garhwal Photos
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला उत्तराखंड के संपादक संजय अभिज्ञान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। मानव विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक दुश्वारियां झेलने के बाद भी महिलाएं प्रसन्न हैं। मन में दुख झेल कर खुश रहना सही नहीं है। इसके लिए महिलाओं को अपने हक के लिए सवाल खड़े करने चाहिए। वहीं, अमर उजाला के मार्केटिंग प्रेजीडेंट राजीव केंटल ने धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन जनेंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Matra shakti conclave 2019 in Srinagar Garhwal Photos
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें बेटियों को निर्णय लेने की स्वतंत्रता देनी होगी, उनकी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा। ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें, यह संकोच ही बेटियों के जीवन की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। समाज को शक्ति और नई दिशा देने में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाओं के उत्थान व उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच है। 

विज्ञापन
Matra shakti conclave 2019 in Srinagar Garhwal Photos
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन माता-पिता को नसीहत दी है कि जो बेटियों के आगे बढ़ने की राह में बंदिशें लगाते हैं। बकौल सीएम मैंने आज तक अपने लिए कुछ नहीं मांगा। एक बार मंदिर गया, मेरी मां ने कहा कि बेटी मांगना। ईश्वर की कृपा से आज मेरी दो बेटियां है। 10वीं की पढ़ाई के बाद बेटियों को स्वयं निर्णय लेने की स्वायत्तता दी है। बड़ी बेटी को बुलेट चलाने का शौक था और वो बुलेट भी चलाती है। बच्चों को चुप करने बजाए उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। संकोच जीवन में सबसे बड़ी बाधा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed