{"_id":"5dc2c3b78ebc3e5b085dd3c7","slug":"woman-digging-her-house-for-gold-and-khazana-after-tantrik-told-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के बहकावे में आई महिला, खजाने के लालच में खोद डाला पूरा घर, तस्वीरें हैरान कर देंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक के बहकावे में आई महिला, खजाने के लालच में खोद डाला पूरा घर, तस्वीरें हैरान कर देंगी...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Nov 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार के ज्वालापुर के पीठ बाजार में नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की एक महिला ने अपने घर में गड़ा खजाना ढूंढने की खातिर पूरे घर को ही खुदवा दिया। संदेह होने पर बुधवार को पड़ोसियों की सूचना पर जब ज्वालापुर पुलिस पहुंची तब यह हकीकत सामने आई। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से महिला को भविष्य में खुदाई न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में दिन भर तरह तरह की चर्चाएं होती रही।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा की खोड़ा कालोनी सेक्टर 68 की रहने वाली रजनी वर्मा पत्नी विजय कुमार ने वर्ष 2012 में पीठ बाजार में एक मकान खरीदा था। करीब आठ माह पूर्व पति के देहांत के बाद महिला ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन सीमा पत्नी राजेश से उसका मकान सेल करवा देने की बात कही। मकान को बेच देने की बात सीमा वर्मा ने अपने पति की दुकान पर कार्यरत अर्पित नाम के युवक से कही। अर्पित ने अपने एक परिचित कथित तांत्रिक परमेश जोशी निवासी गांव सडोरा यमुनानगर हरियाणा से इस संबंध में जिक्र किया।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि परमेश जोशी ने अर्पित को घर के नीचे खजाना गड़ा होने का दावा किया। दावा किया कि पूजा अर्चना के बाद गड़ा हुआ खजाना मिल सकता है। फिर अर्पित ने उसकी मुलाकात रजनी वर्मा और सीमा वर्मा से कराई। कथित तांत्रिक पर विश्वास करते हुए रजनी ने घर के अंदर खुदाई शुरू करवा दी। इस दौरान रोजाना पूजा अर्चना का सिलसिला भी शुरू हो गया, लेकिन बुधवार को पड़ोसियों ने खुदाई को लेकर संदेह होने पर ज्वालापुर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत मौके पर पहुंच गए। अंदर घुसने पर पुलिस ने देखा कि पूरे घर को खोदकर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घर में जगह-जगह करीब पांच से छह फीट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। पुलिस ने महिला को रेल चौकी लाकर जब पूछताछ की तो उन्होंने घर में खजाना गड़ा होने की बात बताई। पुलिस ने आसपास के घरों की सुरक्षा के मद्देनजर मकान मालकिन महिला को फटकार लगाई और मकान की खुदाई करने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि महिला को चेतावनी दे दी गई है। यदि खुदाई चलती रहती तो आसपास के घरों को नुकसान पहुंच सकता था। चूंकि वह अपने मकान में खुदाई कर ही थी इसलिए चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खजाने की खोज में जुटी महिला एवं कथित तांत्रिक रेल चौकी में ही एक दूसरे से उलझ गए। तांत्रिक ने उल्टा आरोप जड़ा कि इस पूरे कार्य में अब तक उसके डेढ़ लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और वह महिला को अदा करने होंगे। इधर, महिला ने आरोप लगाया कि खुदाई में उसकी कई लाख की रकम अब तक खर्च हो चुकी है, लेकिन खजाना नहीं मिल सका। बल्कि अब तक खर्च हुई रकम उसे वापस दिलाए जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।