फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे गांव में पसरा मातम, तस्वीरें भावुक कर देंगी

Fri, 15 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 15 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Martyr manvendra singh family emotional photos
Martyr manvendra singh
मां बाप ने जब बेटे के शहीद होने की बात सुनी तो आंखों में सैलाब उमड़ आया। यह खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया।

 
Martyr manvendra singh family emotional photos
Martyr manvendra singh - फोटो : social media

उत्तराखंड में ऊखीमठ ब्लाक के कालीमठ घाटी के कबिल्ठा गांव निवास 6-गढ़वाल रायफल में तैनात मानवेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में गुरुवार को आतंकियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद हो गए। सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया।
 

Martyr manvendra singh family emotional photos
Martyr manvendra singh

मुठभेड़ में मानवेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इसकी सूचना घरवालों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr manvendra singh family emotional photos
Martyr manvendra singh

सूचना मिलने के बाद बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मायके गई पत्नी को भी वापस कबिल्ठा बुलाया गया। घर-परिवार में सब बेसुध पड़े हैं। शहीद के चाचा दिलवर सिंह रावत ने बताया कि मानवेंद्र बचपन से ही हंसमुख व्यवहार के थे। 

विज्ञापन
Martyr manvendra singh family emotional photos
Martyr manvendra singh

मानवेंद्र सिंह के दोनों बच्चे जान्हवी और अनुराग घर के माहौल को देखकर अपनी मां, दादा व दादी से बार-बार सवाल पूछ रहे हैं, कि तुम रो क्यों रहे हो। मोबाइल पर अपने पिता की फोटो को देख रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि पिता अब कभी नहीं लौटेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed