मिस कृष्णा सेन को मिस्टर कृष्णा सेन बनाने के पीछे रिक्की बहल का हाथ है। रिक्की बहल का नाम सुनकर चौंकिए मत यह अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘लेडीज वर्सस रिक्की बहल’ के किरदार का नाम है। इस फिल्म में रणवीर सिंह युवतियों को प्रेम जाल फांस कर रुपये ऐंठता था, बसी इसी राह पर कृष्णा चली और मिस से मिस्टर बन गई।
{"_id":"5a8916474f1c1b92268bacc4","slug":"man-poses-krishna-modus-operandi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुल गया मर्द बनकर कई लड़कियों को दर्द देने वाली शातिर महिला का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गया मर्द बनकर कई लड़कियों को दर्द देने वाली शातिर महिला का राज
अंकुर शर्मा/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
krishna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
krishna sen
साल 2011 में एक फिल्म ‘लेडीज वर्सस रिक्की बहल’ प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने रिक्की बहल का किरदार निभाया था। यह रिक्की बहल शान शौकत से रहता है फिर शहर में भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फांस कर मोटी रकम ऐंठ कर दूसरे शहर में चला जाता था। इस तरह रिक्की बहल ने अलग-अलग शहरों में धोखाधड़ी कर कम समय में ही करोड़ों कमा लिए थे।
Ranveer Singh
इस फिल्म को देखने के बाद लड़की होने के बाद भी लड़का बन कर रहने वाली मिस कृष्णा सेन के दिमाग भी रुपये ऐंठने का तरीका आया। वह भी शान शौकत के साथ रहती थी। सोशल मीडिया पर नए नए फोटो वायरल करती थी। वह खुद एक लड़की होने की वजह से लड़कियों की कमजोरियां, ताकत, मनोदशा से भली भांति परिचित थी। इसी का फायदा उठाकर वह भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर अपना शिकार बनाती थी। कृष्णा सेन काठगोदाम ही नहीं कृष्णा ने उप्र, उत्तराखंड के कई जिलों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया। वहां भोली भाली लड़कियों को प्रेम के झांसे में फंसा कर रुपये ऐंठ कर फरार हो जाती थी। इस बार भी यही किया लेकिन फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
krishna sen
...तो कृष्णा का गैंग देता है साथ
धोखाधड़ी की वारदात करने वाली कृष्णा सेन अकेली नहीं है। वारदात को अंजाम देने के लिए एक गैंग काम करता है। सोशल साइट के जरिए युवतियों को फंसाना और इलाकों में ऐसी युवतियों को चिन्हित करना जिनकी शादी में दिक्कत हो रही है। इसके बाद इन युवतियों को आसानी से शिकार बना कर फंसाया जाता था।
धोखाधड़ी की वारदात करने वाली कृष्णा सेन अकेली नहीं है। वारदात को अंजाम देने के लिए एक गैंग काम करता है। सोशल साइट के जरिए युवतियों को फंसाना और इलाकों में ऐसी युवतियों को चिन्हित करना जिनकी शादी में दिक्कत हो रही है। इसके बाद इन युवतियों को आसानी से शिकार बना कर फंसाया जाता था।