फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अबीर गुलाल या फूल नहीं बल्कि इस चीज से होली खेलते हैं यहां के लोग, देखिए..

Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
Holi 2018 Unique tradition Losar In uttarakhand
holi

होली आने में कुछ ही दिन बचे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एक ऐसी जगह के बारे में जहां रंग, गुलाल या फूल नहीं बल्कि किसी और ही चीज से होली खेली जाती है।

Holi 2018 Unique tradition Losar In uttarakhand
holi

जी हां, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आटे की होली खेली जाती है।  रिंगाली देवी की पूजा-अर्चना के साथ चार दिवसीय लोसर पर्व का समापन हो गया है। समापन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे जाड भोटिया समुदाय के लोगों ने देव डोलियों संग लोकनृत्य करते हुए नव वर्ष का स्वागत किया। अंत में अपने घरों पर पाली भाषा में लिखे मंत्रों की झंडियां लगाकर पूरे वर्ष सुख-समृद्धि की कामना की गई।
 

Holi 2018 Unique tradition Losar In uttarakhand
holi

बौद्ध पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा से जाड भोटिया समुदाय के लोगों का नव वर्ष शुरू होता है। जिले के डुंडा बीरपुर और पुरोला ब्लाक के अगोडा गांव में निवास कर रहे जाड भोटिया समुदाय के लोग सदियों से इस पर्व को मना रहे हैं। नव वर्ष की पूर्व रात्रि को दीपावली एवं 16 तारीख को दशहरा मनाने के बाद, रविवार को आटे की होली के साथ पर्व का समापन किया गया। इस दौरान पारंपरिक लिबास एवं आभूषणों में सजी महिलाओं ने देव डोलियों के साथ रासौं तांदी नृत्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2018 Unique tradition Losar In uttarakhand
holi

इस बीच घरों में धार्मिक अनुष्ठान एवं मेहमानों के स्वागत सत्कार का सिलसिला लगा रहा। वहीं, हाथों में आटा लेकर घूमते बच्चों एवं युवाओं ने मौका मिलते ही सबके संग खूब होली खेली। अंत में सभी ने पाली भाषा में लिखे मंत्रों की झंडियों को अपने घरों पर सजाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Holi 2018 Unique tradition Losar In uttarakhand
holi

उधर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के विशेषज्ञ सलाहकार डा. एमके ओटानी ने पुरोला के अगोडा गांव में ग्रामीणों के साथ लोसर मनाया। डुंडा में हुए समारोह में जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, नारायण सिंह नेगी, जसपाल रावत, इंदर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान राजेश, सेवक राम भंडारी, केवल सिंह, भवान सिंह आदि मौजूद रहे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed