फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ के बाद महादेव के एक और धाम में आई आपदा, तस्वीरों में देखिए बादलों की बर्बादी का मंजर

Wed, 16 Aug 2017 08:52 AM IST
कृष्णा गर्ब्याल/ अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
कृष्णा गर्ब्याल/ अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Wed, 16 Aug 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
malpa disaster exclusive photos
malpa

2013 में भगवान शिव के धाम केदानाथ में आई आपदा सैकडों जिंदगी निगल गई। इसके चार साल बाद प्रकृति ने एक बार फिर महादेव के धाम के पास तबाही मचाई है। तस्वीरों में देखें, आसमान से बरसी तबाही...


 

malpa disaster exclusive photos
malpa
पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचूला तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मांगती और 65 किलोमीटर दूर मालपा में एक साथ बादल फटने के बाद मची तबाही में कई लोग हताहत हुए हैं। मांगती में एक तो मालपा में चार शव मिले हैं। मांगती में सेना के जवानों समेत कुल नौ लोग लापता बताए गए हैं। खोजबीन का काम शाम के समय रोक दिया गया। मांगती में सेना के ट्रांजिट कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। कैलाश मानसरोवर मार्ग में पड़ने वाले मालपा में इससे पहले 1998 में बादल फटा था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी।

 
malpa disaster exclusive photos
malpa
इस तहसील के मांगती और मालपा में सोमवार तड़के करीब 2.45 बजे बादल फटने के बाद भारी तबाही मच गई। मांगती में सेना का ट्रांजिट कैंप तबाह हो गया है। सेना के सामान से लदी दो गाड़ियां सामान समेत मलबे में दब गई। इन गाड़ियों की निगरानी के लिए तैनात दो जवान भी मलबे में दब गए हैं। मांगती में सेना के एक जेसीओ और पांच जवान घटना के बाद से लापता है। इनके अलावा नेपाल के स्यांकू निवासी आन सिंह, तांकुल निवासी दान सिंह बिष्ट लापता हैं। मांगती में सिर्फ तांकुल निवासी काली देवी (65) पत्नी दान सिंह बिष्ट का शव मिला है। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सेना के सूबेदार राजेंद्र सिंह, हवलदार धन सिंह, सिपाही बसी नाथ और नायक नवीन चंद को सेना, आईटीबीपी के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
malpa disaster exclusive photos
malpa
मालपा से मिली जानकारी के अनुसार वहां होटल चलाने वाले जगत सिंह गर्ब्याल (54) पुत्र तब्दो सिंह निवासी गर्ब्यांग, आशुमति देवी (52) पत्नी जगत सिंह, भवानी देवी (52) पत्नी मोती सिंह और कुमाऊं मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारी सुरेंद्र गर्ब्याल (27) पुत्र दलीप सिंह के शव बरामद कर लिए गए। मालपा में बूंदी निवासी लालती देवी पत्नी पुष्कर सिंह, नाथ सिंह, अंकिता गुंज्याल पुत्री पान सिंह, जयमल सिंह, धन सिंह थापा लापता है। मालपा से लौटे लोगों ने बताया कि वहां पर कल रात करीब 22 लोग मौजूद थे। इनमें से अधिकांश का कोई पता नहीं है। इनमें घोड़े वाले और मजदूर भी शामिल थे। यह लोग कैलाश यात्रियों का सामान ढोने का काम करते थे।

 
विज्ञापन
malpa disaster exclusive photos
malpa
मालपा में राहत और बचाव का काम करने के लिए गर्ब्यांग गांव के 33 युवक, बूंदी के 25 युवक तड़के पहुंच गए थे। इसके अलावा आईटीबीपी, एसएसबी और सेना के कैंपों में रहने वाले लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। इस स्थान तक प्रशासन के किसी भी व्यक्ति का पहुंच पाना संभव नहीं है क्योंकि सिर्खा की तरफ से आगे बढ़ने के लिए सिमखोला नाले का पुल बह गया है। मांगती में चारों तरफ जानवरों की लाशें बिखरी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed