फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Making reel video in Badrinath Dham Challan issued to 15 people mobile seized for eight hours Chardham yatra

Badinath Dham: रील्स और वीडियो बनाना पड़ा भारी...15 का हुआ चालान, पुलिस ने आठ घंटे तक जब्त रखे मोबाइल

Thu, 23 May 2024 11:26 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 May 2024 11:26 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम में मोबाइल से रील और वीडियो बनाने हुए पुलिस ने 15 यात्रियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। करीब आठ घंटे बाद सबका 500-500 रुपये का चालान कर मोबाइल लौटा दिए।

विज्ञापन
Making reel video in Badrinath Dham Challan issued to 15 people mobile seized for eight hours Chardham yatra
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में बुधवार को रील और वीडियो बनाना 15 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आठ घंटे तक उनके मोबाइल जब्त रखे। प्रदेश सरकार ने चारों धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल से रील और वीडियो बनाने हुए पुलिस ने 15 यात्रियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। करीब आठ घंटे बाद सबका 500-500 रुपये का चालान कर मोबाइल लौटा दिए। कोतवाल नवनीत भंडारी ने बताया, मंदिर परिसर में रील बनाने वालों में बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य क्षेत्रों के यात्री शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि स्थिति नहीं संभली तो रील और वीडियो बनाने वालों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को जाने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर शेड बनाने पर चर्चा
कहा, मंदिर परिसर में अनावश्यक रील, सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यात्रा मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए गेट सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि क्षमता से अधिक भीड़ न हो। कहा, यात्रियों के लिए चिह्नित किए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया जाए। श्रद्धालुओं को जहां रोका गया है, वहां रोके जाने की अवधि और रास्ता खुलने का समय निश्चित किया जाए और इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाए।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra:  फर्जी पंजीकरण के नाम पर यात्रियों से लाखों की ठगी, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कहा, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में चलने वाले खच्चरों के आवागमन के समय को भी निर्धारित किया जाए। इस दौरान केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर शेड बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, ट्रैवल एजेंसी और ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed