फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2021: कड़ाके की ठंड में तड़के चार बजे श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरें...

Thu, 14 Jan 2021 12:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 Latest news: Photos of Devotees took Holy DIP in har ki pauri ganga During Bitter cold at Early Morning
हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति पर हरिद्वार में कुंभ वर्ष का आज का पहला स्नान पर्व है। इस दौरान हाड़ कंपाने वाली ठंड पर श्रद्धालुओं की अस्था भारी नजर आई। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए सुबह करीब तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। कड़ाके की सर्दी के बीच श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे गंगा स्नान किया। 

Trending Videos
Makar Sankranti 2021 Latest news: Photos of Devotees took Holy DIP in har ki pauri ganga During Bitter cold at Early Morning
हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए देव डोलियों को ले जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं और गढ़वाल से ढोल दमाऊं के साथ देव डोलियां लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हरकी पैड़ी पर अपने देवी-देवताओं को स्नान कराया। वहीं, श्रद्धालुओं ने तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान की और मांगलिक कार्य संपन्न कराए। वहीं, देवप्रयाग में भी अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर श्रद्धालुओं ने देव डोलियों को स्नान कराया।

Makar Sankranti 2021 Latest news: Photos of Devotees took Holy DIP in har ki pauri ganga During Bitter cold at Early Morning
तड़के चार बजे हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

दिन चढ़ने के साथ ही हरकी पैड़ी पर भीड़ और बढ़ती जा रही है। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्तर भारत से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। प्रशासन इसे कुंभ के ट्रायल के रूप में ले रहा है। लिहाजा भीड़ के मद्देनजर मेला पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 Latest news: Photos of Devotees took Holy DIP in har ki pauri ganga During Bitter cold at Early Morning
तड़के गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर मेला और जिला पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद रहेंगी। शिवमूर्ति चौराहे से भीमगोड़ा तक बाहरी वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा। स्थानीय लोग और व्यापारी निजी व आवश्यक कार्यों के लिए दोपहिया वाहनों से आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 Latest news: Photos of Devotees took Holy DIP in har ki pauri ganga During Bitter cold at Early Morning
गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। हर साल उत्तर भारत से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना संक्रमण के कारण भीड़ कुछ कम जुटने की संभावना जताई जा रही है। फिर भी पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed