फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarayan 2021: आज उत्तरायण हो जाएंगे सूर्यदेव, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, ऐसा करना होगा फलदायी

Thu, 14 Jan 2021 12:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jan 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarayan 2021: Surya Uttarayan Not Lucky For These Zodiac Sign, Do this For Fortune
सूर्य पूजा - फोटो : फाइल फोटो

आज गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व है। वर्ष के पहले स्नान पर्व पर सूर्यनारायण उत्तरायण हो जाएंगे। उत्तरायणी के दिन ही शिशिर ऋतु भी प्रारंभ हो रही है। इसी के साथ गुड़, तिल और खिचड़ी भोजों एवं दान का सिलसिला शुरू होगा। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कुछ राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 

Uttarayan 2021: Surya Uttarayan Not Lucky For These Zodiac Sign, Do this For Fortune
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक मकर संक्रांति सूर्य का वह संक्रमण काल है, जिसमें सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में आकर सभी दोषों का नाश कर देता है। राहु, केतु के दोष को शनि, शनि दोष को शुक्र, शुक्र के दोष को चंद्र, चंद्र के दोष को गुरु और सभी दोषों को उत्तरायण का सूर्य समाप्त कर देता है। 

Uttarayan 2021: Surya Uttarayan Not Lucky For These Zodiac Sign, Do this For Fortune
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अभी तक शनि, गुरु की युति मकर राशि में है। डॉ. मिश्रपुरी के अनुसार अब सूर्य भी इसमें शामिल हो जाएगा। शनि सूर्य की युति शुभ नहीं होती है। मकर, मिथुन, कुंभ राशि पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा। इस दिन तिल दान बहुत ही शुभ फलदायी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarayan 2021: Surya Uttarayan Not Lucky For These Zodiac Sign, Do this For Fortune
दान - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

गंगा सभा विद्वत परिषद के अध्यक्ष अमित शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, दान, होम, तर्पण श्राद्ध करने का अत्यधिक महत्व है। इस दिन तिल से बने पदार्थ, चावल, उड़द, गुड़, घृत, कंबल, स्वर्ण इत्यादि दान करें। इस दिन किया स्नान और दान का सौ गुना फल प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
Uttarayan 2021: Surya Uttarayan Not Lucky For These Zodiac Sign, Do this For Fortune
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि संक्रांति पर शुभ मुहूर्त सुबह 8:03 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक है। आज के दिन सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। अर्क की समिधा से होम करने से सूर्य नारायण की कृपा प्राप्त होती है। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के साथ आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed