{"_id":"5ffeee9e8ebc3e32d20ed920","slug":"makar-sankranti-2021-latest-news-ganga-snan-and-dana-auspicious-timing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2021: ये है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त, इस समय दान करना होगा बेहद लाभकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Makar Sankranti 2021: ये है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त, इस समय दान करना होगा बेहद लाभकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 जनवरी गुरुवार को कुंभ वर्ष में मकर संक्रांति का पहला पर्व स्नान है। मकर संक्रांति को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर गंगा जी में स्नान का बड़ा महत्व है। इसलिए शुभ मुहूर्त में स्नान दान करना लाभकारी होता है।
2 of 5
गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी अध्यक्ष डा. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 8.40 बजे से शुरू होकर दोपहर 2.38 बजे तक होगा। इसमें भी 12.30 बजे से दोपहर 1.49 बजे तक लाभ की चोगड़िया होगी। इसमें दान और स्नान सबसे शुभ होगा। हालांकि, सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:46 बजे के मध्य कभी भी स्नान-दान किया जा सकता है।
3 of 5
हरिद्वार में गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन ही गंगा जी भगीरथ के पीछे लगकर कपिल मुनि के आश्रम से होते हुए सागर में मिल गई थी। इसीलिए मकर संक्रांति को गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल में स्नान के बाद सूर्य उपासना, जप, अनुष्ठान, दान-दक्षिणा देते हैं। दान में गुड़, काले तिल, खिचड़ी, कंबल और लकड़ी का विशेष दान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनें और नई जनेऊ धारण करें। पूरब की तरफ हाथ में जल, अक्षत लेकर दान का संकल्प लेकर फिर दान करें। दान स्वयं जाकर ब्राह्मण या जरुरतमंद को करें। स्वयं जाकर दिया हुआ दान ही उत्तम माना जाता है। कुपात्र को दान न दें और वह फलित नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 5
हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं, 14 जनवरी से खरमास समाप्त हो जाएगा। अक्सर खरमास के समापन के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है, लेकिन इस बार मांगलिक कार्यों के लिए और इंतजार करना होगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी, लेकिन इसके बाद भी विवाह कार्य नहीं किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि गुरु और शुक्र के अस्त होने के चलते इस बार शादी के मुहूर्तों के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।