फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Vaccine: उत्तराखंड पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख डोज, सबसे ज्यादा देहरादून जिले को मिलेगी

Wed, 13 Jan 2021 05:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in uttarakhand latest news today: 1.13 lakh doses of Covishield vaccine reached Uttarakhand
कोरोना वैक्सीन उत्तराखंड पहुंची - फोटो : अमर उजाला

कोरोना टीकाकरण के पहले चरण के लिए उत्तराखंड को कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख डोज मिल गई है। केंद्र सरकार की ओर से सिरम इंस्टीट्यूट से प्रदेश को वैक्सीन की डोज देने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद बुधवार को विशेष विमान से वैक्सीन देहरादून पहुंचाई गई। 

Coronavirus vaccination in uttarakhand latest news today: 1.13 lakh doses of Covishield vaccine reached Uttarakhand
उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार दोपहर विशेष विमान वैक्सीन लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से जिलों के लिए वैक्सीनेशन वैन से वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने वैक्सीन दून पहुंचने की पुष्टि की है। 

Coronavirus vaccination in uttarakhand latest news today: 1.13 lakh doses of Covishield vaccine reached Uttarakhand
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इसके साथ प्रदेश में कोविशील्ड वैक्सीन का जिलावार वितरण का प्लान तैयार किया गया है। कोविन पोर्टल पर अपलोड डाटा के आधार पर केंद्र ने जिलावार वैक्सीन की डोज तय की है। जिसमें हेल्थ केयर वर्करों की संख्या के आधार पर देहरादून जिले को सबसे अधिक 25.67 प्रतिशत वैक्सीन की डोज मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in uttarakhand latest news today: 1.13 lakh doses of Covishield vaccine reached Uttarakhand
विशेष विमान से उत्तराखंड लाई गई कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

एक हेल्थ वर्कर को वैक्सीन की दो डोज लगनी है। इसके हिसाब से 50 हजार हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन की 10 प्रतिशत डोज रिजर्व में रखी जाएगी। केंद्र के दिशानिर्देश के अनुसार पहली डोज लगने के 28 दिनों के भीतर दूसरी डोज लगेगी।

विज्ञापन
Coronavirus vaccination in uttarakhand latest news today: 1.13 lakh doses of Covishield vaccine reached Uttarakhand
उत्तराखंड लाई गई कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

कोविड वैक्सीन सबसे पहले दून और हल्द्वानी में राज्य स्तर पर बनाए गए वॉक इन कूलर में रखी गई। यहां से वैक्सीनेशन वैन से जिलों को वैक्सीन की डोज भेजी गई। वॉक इन कूलर में वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है। प्रदेश में 317 कोल्ड चेन प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed