फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेजर रोहित के पिता बोले, मुझे गर्व है मेरे बेटे ने 'टाइगर' का खात्मा किया, वह यूं ही आगे बढ़ता रहेगा

Thu, 03 May 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 May 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Major rohit shukla father appreciation for Hizbul militant sameer tiger encounter
major rohit shukla

खूंखार आतंकी समीर भट्ट उर्फ समीर टाइगर को मौत के घाट उतारने वाले मेजर रोहित शुक्ला के पिता ने उन्हें शाबाशी दी है। उनका कहना है कि रोहित मेरा ही नहीं पूरे देश का बेटा है। मुझे फक्र है कि उसने देश के एक बड़े दुश्मन का खात्मा किया। कहा कि वह ऐसे ही आगे बढ़ता रहे हमारी यही दुआ है।

Major rohit shukla father appreciation for Hizbul militant sameer tiger encounter
major rohit shukla

देहरादून निवासी मेजर शुक्ला के पिता एडवोकेट ज्ञान शुक्ला ऑपरेशन खत्म होने के बाद अपने बेटे से फोन पर बात कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि रोहित ने खुद इस घटना की जानकारी हमें दी। उन्होंने बताया कि वह ठीक हैं, अभी इलाज चल रहा है।

Major rohit shukla father appreciation for Hizbul militant sameer tiger encounter
major rohit shukla

आतंकियों के साथ बहादुरी से लड़ने वाले मेजर रोहित को इसके लिए इसी साल शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। आतंकी समीर टाइगर ने मेजर शुक्ला को धमकी दी थी कि अगर अपनी मां का दूध पिया हो तो सामने आएं, इसके बाद से ही मेजर शुक्ला ने समीर के खात्मे का ताना बाना बुनना शुरू कर दिया था। वह 40 ऑपरेशनों की कमान संभाल चुके हैं। मेजर शुक्ला राजपुताना राइफल्स के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major rohit shukla father appreciation for Hizbul militant sameer tiger encounter
major rohit shukla

उन्होंने बताया कि मेजर रोहित शुक्ला को जिस ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उसमें उन्होंने न सिर्फ अपने जवानों को होशियारी से बचाया, बल्कि खूंखार आतंकियों को मौत के घाट भी उतारा था। तब वह कैप्टन थे। उनके काम करने का अंदाज भी अलग है। वह जहां भी तैनात रहते हैं वहां स्थानीय स्तर पर अपना एक ग्रिड तैयार कर लेते हैं।

विज्ञापन
Major rohit shukla father appreciation for Hizbul militant sameer tiger encounter
ROHIT SHUKLA

उन्होंने कहा कि रोहित बचपन से ही देश सेवा लिए सपने देखते थे। आज जब उन्हें यह मौका मिला तो मुझे फ्रक है कि रोहित ने इसे हाथ से जाने नहीं दिया। कहा कि उनके काम करने की प्लानिंग बिल्कुल अलग रहती है। जिसके कारण वह देश के दुश्मनों को साफ करने में कामयाबी हासिल करते रहेेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed