फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2018: बन रहे हैं यह संयोग, इस मुहूर्त में करेंगे पूजा तो शिव देंगे वरदान

Tue, 13 Feb 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Feb 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2018 auspicious time for puja
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala

इस बार महाशिवरात्रि पर कई संयोग बन रहे हैं। अगर इस मुहूर्त में भगवान भोले का पूजन करेंगे तो मुंह मांगा वरदान मिलेगा।


 

mahashivratri 2018 auspicious time for puja
भगवान शिव - फोटो : AmarUjala
ज्योतिषाचार्य राजीव नौटियाल ने बताया कि 13 फरवरी को सूर्योदय सुबह 6.26 बजे और त्रयोदशी तिथि रात्रि 10.22 बजे तक है। इसके बाद अद्र्धरात्रि को कृष्ण चतुर्दशी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ नक्षत्र सूर्योदय से रात्रि दोष 4.52 बजे तक और सिद्धि योग दिन में 2.52 बजे तक, उसके बाद व्यतिपात योग है। चंद्रमा की स्थिति मकर राशि पर है।

 
mahashivratri 2018 auspicious time for puja
भोले बाबा - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन यानी 14 फरवरी को भी चतुर्दशी तिथि 12.17 बजे तक निशिथ काल में आंशिक है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ईशान संहिता के अनुसार, रविवार, मंगलवार या शिव योग होने से महत्व अधिक हो जाता है। हालांकि 13 और 14 फरवरी दोनों की ही शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2018 auspicious time for puja
सावन का सोमवार - फोटो : amar ujala
इस वर्ष 13 फरवरी को मंगलवार है। इस दिन महाशिवरात्रि व्रत रखने का एक पक्ष यह भी है कि व्रत का पारण चतुर्दशी में ही करना उत्तम माना जाता है। 14 फरवरी को पारण के दिन चतुर्दशी तिथि है। 
 
विज्ञापन
mahashivratri 2018 auspicious time for puja
सावन की सोमवारी - फोटो : ANI
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिरात्रि कहते हैं। जिस दिन अर्धरात्रि में चतुर्दशी हो, उसी दिन महाशिवरात्रि का व्रत करना चाहिए। त्रयोदशी के बाद यदि अद्र्धरात्रि में चतुर्दशी आ जाए तो उसी दिन शिवरात्रि होती है। इसलिए 13 फरवरी को ही महाशिवरात्रि व्रत होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed