{"_id":"614eaa2e8ebc3e045e4f64e7","slug":"mahant-narendra-giri-death-case-sit-got-some-video-and-photos-from-anand-giri-laptop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद गिरि के लैपटॉप से एसआईटी को मिले कुछ वीडियो और फोटो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद गिरि के लैपटॉप से एसआईटी को मिले कुछ वीडियो और फोटो
दीपक प्रजापति , अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:49 PM IST
सार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आनंद गिरि के लैपटॉप को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही लैपटॉप से कुछ वीडियो और फोटो मिली हैं। आखिर वीडियो में क्या राज छिपा है।
विज्ञापन
1 of 5
आनंद गिरि
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद अनसुलझे सवालों की फेहरिस्त बढ़ रही है। संत आनंद गिरि के लैपटॉप से यूपी एसआईटी को वीडियो और फोटो मिले हैं। फोन से डिलीट डाटा रिकवर होने से कई सवाल सुलझ सकते हैं।
फिलहाल बड़ा सवाल है कि हरिद्वार से नरेंद्र गिरि को फोन कर किसने बताया कि आनंद गिरि उनको बदनाम करने के लिए एडिट फोटो वायरल कर सकता है। इसको लेकर जांच की सुई हरिद्वार आकर अटक गई है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के खुलासे के लिए सीबीआई के अलावा यूपी एसआईटी भी जांच में जुटी है।
नरेंद्र गिरि की मौत कई सवाल छोड़कर गई है। बड़ा सवाल नरेंद्र गिरि के लगातार संपर्क में रहने वाला हरिद्वार का व्यक्ति कौन था। जिसका जिक्र नरेंद्र गिरी के कथित सुसाइड नोट में भी है। सुसाइड नोट में उल्लेख है कि हरिद्वार से आनंद गिरि एक महिला के साथ उनका फोटो एक-दो दिन में वायरल कर देगा। सूत्रों के मुताबिक वही व्यक्ति श्रीमहंत नरेद्र गिरि को आनंद गिरि की पल-पल की जानकारी साझा कर रहा था।
2 of 5
नरेंद्र गिरि
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
गुरु-शिष्य के बीच तीसरा कौन है, इसको लेकर प्रयागराज से लेकर हरिद्वार तक चर्चाएं हैं। गुरु-शिष्य के बीच तीसरे व्यक्ति को क्या नुकसान और फायदा हो सकता था, इसको लेकर अटकलें लग रही हैं।
3 of 5
हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम हुआ सील
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
तीसरे व्यक्ति की कॉल के बाद नरेंद्र गिरि ने हरिद्वार में किन किन लोगों को फोन किया, इसकी भी जांच हो रही है। इनमें 18 नंबर सामने आ चुके हैं। आनंद गिरि के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से लेकर डाटा डिलीट है। उसे रिकवर किया जा रहा है। इससे भी कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नरेंद्र गिरि की सुसाइड का वीडियो और फोटो आया सामने
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आनंद गिरि के लैपटॉप को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही लैपटॉप से कुछ वीडियो और फोटो मिली हैं। आखिर वीडियो में क्या राज छिपा है। जिस पर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को शिष्य आनंद गिरि ब्लैकमेल करने की साजिश को अंजाम देने वाला था।
विज्ञापन
5 of 5
आनंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आत्महत्या के बाद जमीन पर पड़े नरेंद्र गिरि की वीडियो में ना जुबान चढ़ी दिख रही है और ना ही आंखें। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो देखने के बाद कुछ संतों ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। इस मामले में भी जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।